Bihar: वर्दी नकली लेकिन ठगी असली, गया-पटना हाईवे पर ‘फर्जी अफसरों’ का जाल, कारोबारी के बेटे से उड़ाए जेवर
Bihar: गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र में गया-पटना हाईवे (एसएच-4) पर फर्जी पुलिस बनकर सक्रिय एक संगठित गिरोह ने दिनदहाड़े एक ईंट-भट्ठा व्यवसायी के बेटे को निशाना बनाया। बदमाशों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर 'सुरक्षा जांच' के नाम पर पीड़ित से सोने की चेन और अंगूठी उतरवा ली और मौके से फरार हो गए।
विस्तार
गया जिले में अब अपराधी सिर्फ हथियार के दम पर नहीं, बल्कि पुलिस की वर्दी और अधिकार का डर दिखाकर भी लोगों को निशाना बना रहे हैं। बुनियादगंज थाना क्षेत्र के गया-पटना मार्ग स्थित एसएच-4 पर मंगलवार दोपहर हुई एक सनसनीखेज ठगी की वारदात ने यह साफ कर दिया है कि इलाके में फर्जी पुलिस बनकर घूम रहे संगठित गिरोह सक्रिय हैं। इस बार शिकार बने एक ईंट-भट्ठा व्यवसायी के बेटे, जिनसे नकली पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा जांच के नाम पर लाखों रुपये के सोने के जेवर ठग लिए।
मठियापार शिव मंदिर के पास वारदात
सुरक्षा जांच के नाम पर उतरवाए गहने
चंद सेकंड में जेवर लेकर फरार
पीड़ित के मुताबिक, दोनों युवक पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ बात कर रहे थे, जिससे उन्हें शक तक नहीं हुआ। बातचीत और जांच के दौरान ही बदमाशों ने ऐसा जाल बिछाया कि कुछ ही सेकंड में जेवर गायब कर दिए। जब तक सतेंद्र को ठगी का एहसास हुआ, तब तक दोनों बाइक सवार तेजी से भाग निकले।
लोगों में दहशत का माहौल
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एसएच-4 पर पिछले कुछ महीनों से संदिग्ध युवकों की गतिविधियां बढ़ी हैं। कई बार राहगीरों को रोककर पूछताछ करने और खुद को पुलिसकर्मी बताने की बातें भी सामने आती रही हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
पुलिस गश्ती पर उठे सवाल
इस घटना ने हाईवे सुरक्षा और पुलिस गश्ती व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े व्यस्त मार्ग पर नकली पुलिस बनकर ठगी की वारदात होना आम लोगों में भय पैदा कर रहा है। खासकर व्यापारियों और ग्रामीण इलाकों से आने-जाने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
इधर, बुनियादगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे कैमरों से बाइक सवार युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि देर शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
ये भी पढ़ें: पैसे दो, नीट पास करो, मेडिकल एंट्रेंस में माफिया का खेल, एडवांस लेकर सेट होते थे सॉल्वर, चार गिरफ्तार
संगठित गिरोह की आशंका, पहले भी वारदात की जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह संगठित प्रतीत हो रहा है और पहले से रेकी कर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं यह गिरोह पहले भी जिले में इसी तरह की वारदातों को अंजाम तो नहीं दे चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.