फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya: After father's death, mother pushed minor daughter into prostitution used to beat her and give her drugs

Bihar Crime: नाबालिग बेटी को बांधकर पीटती और नशा देती थी मां, करवाती थी गंदा काम; कोर्ट में बाहर आया खौफनाक सच

Sat, 25 Jan 2025 06:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 25 Jan 2025 06:32 PM IST
सार

Gaya News: गया से एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पिता की मौत के बाद मां ने ही अपनी बेटी को गलत काम करने को मजबूर किया और कई तरह से प्रताड़ित भी किया। जब पुलिस में सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता कोर्ट पहुंच गई। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Gaya: After father's death, mother pushed minor daughter into prostitution used to beat her and give her drugs
व्यवहार न्यायालय गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र में एक महिला अपनी ही सगी नाबालिक बेटी से जबरन देह व्यापार करा रही थी। यह मामला तब सामने आया, जब नाबालिग किशोरी ने वकील के माध्यम से न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता ने इस दौरान चौंकाने वाले कई खुलासे किए।  

विज्ञापन

 
पीड़ित नाबालिग ने शनिवार को बताया कि उसके पिता की मौत कुछ महीने पहले हो गई थी। उसके बाद उसको सगी मां खुद जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर करने लगी। इसका विरोध और मना करने पर घर में बांधकर पिटाई करती थी। कई बार नशे की सुई और दवा देती थी। इससे परेशान होकर वह किसी तरह भागकर गांव की ही एक महिला के पास जा पहुंची। जहां पूरे घटना चक्र को बताया। उसके बाद नाबालिग को लेकर उस महिला ने बुनियादगंज थाना में शिकायती आवेदन दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होते देख वह गया कोर्ट पहुंची। जहां से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीड़िता ने शिकायत पत्र में बताया कि उसने अपनी मां और गांव के ही तीन व्यक्तियों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया था। वह आठवीं कक्षा की छात्रा है। उसकी मां स्कूल की पढ़ाई बंद करवाकर जबरन देह व्यापार का कार्य करवाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, गया कोर्ट के अधिवक्ता रोशन कुमार ने बताया कि पीड़िता के जानकारी देने के बाद गया एसएसपी, आईजी, डीजीपी को डाक के माध्यम से पत्र भेजा गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होते देख कोर्ट में कंप्लेंट केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed