फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   brown sugar recovered hidden in bike seat 2 smugglers nabbed aurangabad bihar police investigation

बिहार: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे ब्राउन शुगर, दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 08:30 PM IST
सार

हसपुरा-देवकुंड सड़क पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बाइक की सीट के नीचे छिपाकर रखा 7.29 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 8,120 रुपये नकद और दो मोबाइल भी बरामद किए। तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
brown sugar recovered hidden in bike seat 2 smugglers nabbed aurangabad bihar police investigation
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

औरंगाबाद के दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) चंद्रभूषण ने शनिवार शाम बताया कि पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष ‘रोको-टोको’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच की जा रही है।

इसी क्रम में हसपुरा थाना पुलिस हसपुरा-देवकुंड पक्की सड़क पर वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उन्हें रोक लिया। पूछताछ के दौरान दोनों युवक वाहन से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने दोनों की विधिवत तलाशी ली।

विज्ञापन

तलाशी के दौरान काले रंग की स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल की सीट कवर के नीचे पॉलीथिन में छिपाकर रखा करीब 7.29 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने दोनों के पास से 8,120 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए। पुलिस के अनुसार, बरामद ब्राउन शुगर की कीमत मादक पदार्थों की तस्करी के बाजार में करीब दो लाख रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के टाल गांव निवासी शोभन सिंह के पुत्र दीपक कुमार उर्फ गुलाब (31) और स्व. महेश सिंह के पुत्र अजीत कुमार (28) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: खेत में बिछा था करंट वाला नंगा तार, पति-पत्नी समेत तीन की मौत; एक गंभीर

ब्राउन शुगर तस्करी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ब्राउन शुगर तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे ब्राउन शुगर दो अन्य बड़े तस्करों से खरीदकर खुदरा बिक्री के लिए ला रहे थे। इसके अलावा दोनों ने पुलिस को कई अन्य अहम जानकारियां भी दी हैं। इन जानकारियों के आधार पर पुलिस ब्राउन शुगर तस्करी के नेटवर्क को खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ और जांच के आधार पर मामले में अन्य तस्करों की गिरफ्तारी हो सकती है और ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सकता है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
एसडीपीओ ने बताया कि मामले में हसपुरा थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी)/21/22 के तहत प्राथमिकी संख्या 348/26 दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करने के लिए विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर लगातार सघन छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed