{"_id":"6731bf40c29aec31540caffa","slug":"bihar-police-a-female-police-officer-committed-suicide-by-hanging-herself-in-barrack-in-gaya-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police: महिला पुलिसकर्मी ने बैरक में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police: महिला पुलिसकर्मी ने बैरक में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप
Mon, 11 Nov 2024 01:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:54 PM IST
सार
Female Police Officer Suicide: सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि घटना दुखद है। एक महिला सिपाही ने पुलिस केंद्र में खुदकुशी कर ली है। मृतका के परिजनों को सूचना दी गई है। एफएसएल और टेक्निकल सेल की टीम की मदद से मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया जिले के पुलिस लाइन केंद्र में पदस्थापित महिला पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर सीनियर एसपी आशीष भारती पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महिला सिपाही किसी कारण तनाव में थी। महिला पुलिसकर्मी की आत्महत्या की सूचना के बाद सीनियर एसपी आशीष भारती पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही रामपुर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन महिला पुलिस किन बातों को लेकर तनाव में थी, यह अभी सामने नहीं आया है। हालांकि गया पुलिस ने मृतका सिपाही विभा कुमारी के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं, तत्काल रामपुर थाना पुलिस ने शव को अपने पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
घटना को लेकर सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि घटना दुखद है। एक महिला सिपाही ने पुलिस केंद्र में खुदकुशी कर ली है। मृतका के परिजनों को सूचना दी गई है। एफएसएल और टेक्निकल सेल की टीम की मदद से मामले की छानबीन की जा रही है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है, लेकिन इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन