फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: On occasion of Rakshabandhan, sisters reached Nawada jail to tie Rakhi to their prisoner brothers

Rakshabandhan 2024: नवादा जेल में दिखी रक्षाबंधन की खूबसूरत तस्वीर, कैदी भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं बहनें

Mon, 19 Aug 2024 06:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 Aug 2024 06:15 PM IST
सार

Nawada News: जेल अधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि सुबह सात बजे से ही बंदियों को वार्ड से बाहर निकाल दिया गया था। ताकि जैसे ही उनकी बहनें आएं, वे अपने भाइयों को बारी-बारी से राखी बांध सकें। वहीं, जेल प्रशासन की ओर से बंदियों के लिए विशेष भोजन का इंतजाम भी किया गया था। 

विज्ञापन
Bihar: On occasion of Rakshabandhan, sisters reached Nawada jail to tie Rakhi to their prisoner brothers
जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सहित पूरे देश में रक्षाबंधन पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांध रही हैं। सबसे खास बात यह है कि आज पवित्र सावन का अंतिम सोमवार भी है। सुबह से नवादा जिले के विभिन्न शिवालयों में शिव भक्त भगवान शिव की आराधना में जुटे हैं। चूंकि दोपहर 1.30 तक भद्रा का साया था तो सभी बहनों ने दोपहर बाद अपने भाइयों को राखी बांधना शुरू किया। इसी बीच जिले से एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। जहां जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनें नवादा मंडल कारा पहुंच गईं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंडल कारा नवादा में भी रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंडल कारा में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए उनकी बहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। रक्षाबंधन त्योहार को लेकर जेल प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

 
 

Bihar: On occasion of Rakshabandhan, sisters reached Nawada jail to tie Rakhi to their prisoner brothers
जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनें - फोटो : अमर उजाला

जेल अधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि सुबह सात बजे से ही बंदियों को वार्ड से बाहर निकाल दिया गया था। ताकि जैसे ही उनकी बहनें आएं, वे अपने भाइयों को बारी-बारी से राखी बांध सकें। वहीं, जेल प्रशासन की ओर से बंदियों के लिए विशेष भोजन का इंतजाम भी किया गया था। ताकि पर्व के अवसर पर कैदियों को अपने परिवार की ज्यादा याद न आए। सुपरिंटेंडेंट अजीत कुमार की देखरेख में पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए पहुंचीं बहनों की आंखों में आंसू भी भर आए।
 

Bihar: On occasion of Rakshabandhan, sisters reached Nawada jail to tie Rakhi to their prisoner brothers
जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनें - फोटो : अमर उजाला

इधर, पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका ज्योति कुमारी के नेतृत्व में जेल में बंद कैदियों को राखी बांधकर माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई गई। दुर्गा वाहिनी की सदस्य सपना रानी और खुशी कुमारी ने बारी-बारी से बंद कैदियों को राखी बांधी और कैदी भाइयों से आशीर्वाद लिया। ताकि जिनकी बहनें राखी लेकर नहीं पहुंचीं उन्हें भी बहन की कमी का एहसास न हो और कैदियों को भी न लगे कि हम जेल में हैं। दुर्गा वाहिनी के सदस्यों ने जेल अधीक्षक अजीत कुमार सहित जेल में तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को भी राखी बांध कर भाई-बहन के अटूट प्रेम के त्योहार रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed