फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   clerk appointed himself as DEO committed major irregularity RDDE suspended aurangabad bihar education

बिहार: औरंगाबाद में गजब खेल! क्लर्क ही खुद बन गया डीईओ, किया बड़ा कांड; आरडीडीई ने किया सस्पेंड

Sun, 11 Oct 2026 03:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2026 03:38 PM IST
सार

बिहार के औरंगाबाद जिले में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल सामने आया है। आरोप है कि कार्यालय का एक निम्नवर्गीय लिपिक खुद ही जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) बन बैठा। उसने कई कागजातों पर डीईओ के फर्जी हस्ताक्षर किए और उनके नाम से कई आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन
clerk appointed himself as DEO committed major irregularity RDDE suspended aurangabad bihar education
डीईओ ऑफिस औरंगाबाद

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल सामने आया है। आरोप है कि कार्यालय का एक निम्नवर्गीय लिपिक खुद ही जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) बन बैठा। उसने कई कागजातों पर डीईओ के फर्जी हस्ताक्षर किए और उनके नाम से कई आदेश जारी कर दिए। इसी आरोप में मगध प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीई) ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

यह है मामला
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक रवि रंजन कुमार (उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चतरा) ने योग्यता विस्तार के आदेश के लिए और शिक्षिका गरिमा चौहान (राजकीय मध्य विद्यालय, पाली, नबीनगर) ने सेवा पुस्तिका पर हस्ताक्षर कराने के लिए औरंगाबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में आवेदन दिया था।

विज्ञापन

आरोप है कि कार्यालय के निम्नवर्गीय लिपिक अरविंद कुमार ने दोनों से रिश्वत लेकर सेवा पुस्तिका पर खुद ही डीईओ के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। साथ ही, योग्यता विस्तार की स्वीकृति के लिए भी डीईओ की जगह खुद हस्ताक्षर कर कार्यालय आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला पता चलने पर डीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण
मामले की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने लिपिक से स्पष्टीकरण मांगा था। आरोप है कि लिपिक ने डीईओ के आदेश की अवहेलना करते हुए स्पष्टीकरण का जवाब तक नहीं दिया।

आरडीडीई ने किया निलंबित
इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर सिंह ने मामले की जानकारी मगध प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीई) को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरडीडीई संजय कुमार चौधरी ने आरोपी लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।



ये भी पढ़ें- बिहार क्राइम: मछली पकड़ने गए चार मछुआरों को घेरा, एक लाख की रंगदारी नहीं देने पर मारी गोली

साथ ही, मामले की जांच पूरी होने तक आरोपी लिपिक का मुख्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी, गयाजी कार्यालय निर्धारित किया गया है। निलंबन आदेश के अनुसार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा अभियान), गयाजी को संचालन पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), औरंगाबाद को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed