{"_id":"68df6c4bbf722bfadf0e343b","slug":"bihar-news-young-man-dancing-at-a-durga-pandal-in-gayaji-was-shot-dead-gaya-news-c-1-1-noi1233-3475692-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गया जी में पूजा पंडाल पर डांस कर रहे युवक की गोली लगने से मौत, बहन की गोद में थमी सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गया जी में पूजा पंडाल पर डांस कर रहे युवक की गोली लगने से मौत, बहन की गोद में थमी सांस
Fri, 03 Oct 2025 02:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:11 PM IST
सार
बिहार के गयाजी में दुर्गा पंडाल के पास डांस कर रहे 19 वर्षीय युवक रोहित कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसुंडा में देर रात हुई। गोली लगने के बाद रोहित ने बहन की गोद में दम तोड़ा।
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गयाजी में दुर्गा पंडाल के पास डांस कर रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसुंडा की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर रात करीब दो बजे रोहित अपने दोस्तों के साथ घर के पास पूजा पंडाल में डांस कर रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उस पर गोली चला दी, जो सीने में लग गई। वारदात के बाद अपराधी अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और रोहित को बचाने की कोशिश की। इसी बीच उसकी बहन प्रियंका शेखर भी वहां पहुंची और भाई का सिर गोद में रख लिया। लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही रोहित ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने मोहल्ले के ही मोहित कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पढे़ं: गया जी में बदमाशों ने कर्मचारी को गोली मारी, मौके पर मौत; पुलिस पहुंची
स्थानीय लोगों ने आरोपियों की छोड़ी हुई बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची, घटनास्थल की जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से अपराधियों की बाइक जब्त कर ली है और दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि महज दो दिनों के भीतर गयाजी में यह तीसरी हत्या है, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।