फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Teenagers died drowning in river aurangabad bihar news today bihar police investigation

Bihar News : दाह संस्कार के दौरान इंतजार कर रही थी मौत, घाट पर हुआ भयानक हादसा

Sun, 22 Jun 2025 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Jun 2025 10:41 PM IST
सार

Bihar : दादी का दाह संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन किसी को क्या पता कि दादी की मौत से भी बड़ी खबर मिलने वाली है। दाह संस्कार के बाद नदी में नहाने उतरे तीनों किशोर डूब गये। इस भयानक खबर से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरा इलाका आहत है। 

विज्ञापन
Bihar News : Teenagers died drowning in river aurangabad bihar news today bihar police investigation
मौके पर पहुंची पुलिस

विस्तार

दाह संस्कार के दौरान मौत कुछ लोगों का इंतजार कर रही थी। शव को मुखाग्नि दिए जाने के बाद लोग सोननदी में नहाने उतरे। इस दौरान नदी की गहराई में जाने से तीन किशोर डूबने लगे। इनमें दो की डूबकर मौत हो गई, वहीं तीसरे किशोर की तलाश जारी है। घटना औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र में सोननद के काली घाट के पास की है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Lalu Yadav: लालू यादव ही बने रहेंगे अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कल नामांकन करेंगे; पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन


अचानक डूबने लगे तीनों युवक 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि तीनों किशोर दादी के निधन के बाद रविवार की शाम दाह संस्कार में शामिल होने सोननदी के काली घाट गए थे, जहां मुखाग्नि दिए जाने के बाद तीनों किशोर नहाने के लिए सोननद में उतर गए। नहाने के दौरान पैर फिसलने से तीनों नदी की गहराई में जाकर डूबने लगे। यह देख तीनों को बचाने के लिए जितेंद्र राम और शंकर कुमार ने नदी में छलांग लगा दी, लेकिन बचाने के दौरान वे भी डूबने लगे। वही पर मौजूद गोताखोरी जानने वाले विनय पासवान ने हिम्मत दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और समय रहते नदी में डूब रहे जितेंद्र राम और शंकर कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लाया लेकिन तीनों किशोरों रवि, पवन और एक अन्य को नदी से बाहर नहीं निकाला जा सके। तीनों नदी की तेज धार में बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: उपेंद्र कुशवाहा बोले- परिसीमन को लेकर बिहार के साथ हो रहा अन्याय, इसके खिलाफ जनता को करेंगे एकजुट

गोताखोरों ने दो किशोरों के शव को नदी से निकाला, तीसरे की तलाश जारी
 घटना की सूचना तत्काल डायल 112 की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम और दाउदनगर के अंचल अधिकारी शैलेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे। सीओ ने मौके पर तेज तर्रार गोताखोरों को बुलाया। इसके बाद गोताखोरों ने सोननद में तीनों किशोरों की खोजबीन शुरू की। इस दौरान गोताखोरों ने रवि कुमार(16) और पवन कुमार(17) का शव नदी से निकाल लिया। वही गोताखोर तीसरे किशोर की तलाश में जुटे है, लेकिन अभी तक तीसरे किशोर का शव बरामद नही हो सका है। दोंनो मृत किशोर दाउदनगर नगर परिषद के वार्ड-7 के पार्षद राजू राम के परिवार से हैं।

वार्ड पार्षद की चाची के दाह संस्कार में घाट पर गए थे किशोर
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दाउदनगर के पुरानी शहर के कादरी स्कूल रोड निवासी वार्ड पार्षद राजू राम की चाची का निधन हो गया था। उन्ही के दाह संस्कार के लिए सभी लोग सोननदी के काली घाट पर गए थे। इसी दौरान मुखाग्नि दिए जाने के बाद किशोरों के नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ, जिसमें दो किशोरों की मौत हो गई जबकि तीसरे की तलाश जारी है। वही मामले में दाउदनगर के एसडीपीओ सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों किशोरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा है, जबकि नदी में डूबे तीसरे किशोर की तलाश लगातार जारी है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed