फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Prior arrival of PM in Madhubani swacchta abhiyan started in whole bihar news today aurangabad

Bihar News: पीएम मोदी के मधुबनी आने से पहले तैयारियां शुरू, पूरे बिहार में पांच दिवसीय स्वच्छता अभियान जारी

Fri, 18 Apr 2025 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Apr 2025 05:28 PM IST
सार

PM in Madhubani: पीएम नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को मधुबनी आने से पहले माहौल बनाया जा रहा है। राज्यभर में स्वच्छता अभियान चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Bihar News Prior arrival of PM in Madhubani swacchta abhiyan started in whole bihar news today aurangabad
कचरा उठाकर झाड़ू लगाते डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से बिहार आ रहे है। हालांकि, पीएम मोदी का दौरा 24 अप्रैल को मधुबनी में है। दौरे का दिन भी खास यानी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस है। यही वजह है कि इस दिवस के बहाने मोदी के दौरे को राजनीतिक रूप से भुनाने की पूरी कोशिश हो रही है। कोशिश हो भी क्यों न क्योंकि चुनावी साल जो है।

विज्ञापन


इस दौरे को भुनाने के लिए पूरे राज्य में अलग तरह का ही माहौल बनाया जा रहा है। कोशिश यह हो रही है कि भले पीएम मोदी दौरे के दिन मधुबनी में हो, लेकिन उस दिन पूरे राज्य के लोगों खासकर पंचायत प्रतिनिधियों की निगाहे उन पर टिकी रहे कि वे राज्य को और पंचायती राज संस्थाओं को क्या कुछ विशेष तोहफा देने वाले हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन में सीएम फेस को लेकर राजद का रूख स्पष्ट, लालू के करीबी सांसद ने ऐसे दिया दो टूक जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से बनाया जा रहा माहौल
दीगर बात यह है कि पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान में खुद उन्होंने भी झाड़ू लगाए। इस अभियान में उनकी पार्टी से लेकर उनके गठबंधन वाली राज्य की सरकारों ने भी साथ निभाया। नतीजतन अधिकारी से लेकर नेता और पंचायत प्रतिनिधियों तक के हाथों में झाड़ू नजर आए। अभियान का परिणाम चाहे जो भी रहा हो, लेकिन इस बहाने पीएम मोदी और उनके स्वच्छता अभियान की खुब ब्रांडिंग हुई। फिर अभियान अघोषित तौर पर ठंडा सा पड़ गया और इसकी जगह घर-घर शौचालय और अन्य योजनाओं ने ले ली। इस तरह काम तो आगे भी चलता रहा, लेकिन ब्रांडिंग जैसी चीज ठंडे बस्ते में चली गई। लेकिन चुनावी साल में पीएम मोदी का बिहार आना तय होते ही स्वच्छता अभियान की ब्रांडिंग फिर से शुरू हो गई है।

पूरे राज्य में शुरू हुआ पांच दिवसीय स्वच्छता अभियान
इसके तहत ही शुक्रवार 18 अप्रैल से पूरे राज्य में पांच दिवसीय स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है, जो 23 अप्रैल तक चलेगा। अभियान की समाप्ति के ठीक अगले दिन 24 अप्रैल को पीएम मोदी मधुबनी आएंगे। इस लिहाज से उन्हे पूरा माहौल बना हुआ मिलेगा और संभव है कि दौरे के दिन मोदी विकास योजनाओं की सौगात देने के साथ ही स्वच्छता अभियान की भी बात करें तथा इससे जुड़ी कुछ नई घोषणाएं भी कर डाले।


यह भी पढ़ें: स्कूल जा रहे दो बच्चों को कुत्ते ने काटा, एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी

स्वच्छता अभियान के पहले दिन यह हुआ
पीएम मोदी के मधुबनी दौरे को लेकर शुरू किए गए पांच दिवसीय अभियान के पहले दिन शुक्रवार को औरंगाबाद में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने शहर के अदरी नदी तट पर स्थित सूर्य मंदिर परिसर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान डीएम ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता से संबंधित विभिन्न प्रकार के कार्यों तथा गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

अभियान के दौरान 23 अप्रैल तक सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा कार्ययोजना तैयार कर सभी नगर निकायों और प्रखंडों में पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों के सहयोग से व्यापक पैमाने पर विशेष स्वच्छता अभियान का संचालन एवं स्वच्छता से संबंधित अन्य आयामों को समाहित करते हुए विशेष स्वच्छता अभियान संचालन किया जाएगा। इस दौरान उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह, सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार, जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शनी, वरीय उप समाहर्ता मेराज जमील, डीआरडीए के निदेशक अनुपम कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पप्पू राज, डीपीएम जीविका तथा जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी के साथ ही आमजन भी मौजूद रहे। इसी तरह से अभियान राज्य के सभी जिलों में चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed