फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : PM Modi central government Minister Jitan Ram Manjhi tweet on India indi alliance

Jitan Ram Manjhi: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पहली बार लिखे कविता के छंद, विपक्ष को रखा निशाने पर

Tue, 13 Aug 2024 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2024 10:19 AM IST
सार

Bihar : पूर्व मुख्यमंत्री सह लघु एवं सूक्ष्म मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी ने इस बार नए अंदाज में विपक्ष पर हमला किया है।  उन्होंने सोशल मीडिया पर पहली बार कविता के छंद लिखकर विपक्ष पर चोट किया है। 

विज्ञापन
Bihar News : PM Modi central government Minister Jitan Ram Manjhi tweet on India indi alliance
-केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी की फाइल फोटो - एक्स हैंडल पर लिखी गई पोस्ट की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह लघु एवं सूक्ष्म मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने फिर विपक्षी पार्टियों पर आक्रमक हमला बोला है। यह बात उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर सवाल खड़े करते हुए बड़े निराले अंदाज में कविता के माध्यम से हमलावर हुए हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पाकिस्तान, आईएसआई, विदेशी मीडिया, हिडनबर्ग को लेकर विपक्षी पार्टियों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन वालो का गजब का ड्रामा है। पाकिस्तानी सेना पर भरोसा करेंगे और भारतीय सेना से सवाल पूछेंगे। आईएसआई पर भरोसा करेंगे और रॉ से सवाल पूछेंगे। विदेशी मीडिया पर भरोसा करेंगे और भारतीय मीडिया को गाली देंगे। हिंडनबर्ग पर भरोसा करेंगे और देशभक्तों से सवाल करेंगे।  केंद्रीय मंत्री के सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया है। उनके इस सवाल से जहां विपक्षी पार्टियों को देश के प्रति विश्वास और हितों के रक्षक के रूप में दिखावा करने के चेहरे को अपनी कविता के माध्यम से बेनकाब कर दिया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी चाहे बिहार की सत्ता में हो या केन्द्र की सत्ता में मांझी अपने निराले अंदाज से हमेशा विपक्षी पार्टियों पर हमलावर रहे है। विपक्षी पार्टियों की सोच और उनके विचार को लेकर सवाल खड़े करते रहे है चाहे वो धार्मिक मुद्दा हो या देश की राजनीति का मुद्दा हो, हर मुद्दे को बेबाक की तरह अपने पटल पर रखकर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते रहे है। इस बार भी उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर बेबाक होकर निशाना साधा है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed