फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: people angry with the poor condition of the road put up banners and warned of boycott of voting

Bihar News: 'सड़क नहीं तो वोट नहीं', रोड की बदहाली से नाराज लोगों ने लगाए बैनर, वोट बहिष्कार की दी चेतावनी

Wed, 10 Sep 2025 03:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 10 Sep 2025 03:52 PM IST
सार

Bihar Hindi News Today: स्थानीय लोगों ने अब सड़क किनारे जगह-जगह 'सड़क नहीं तो वोट नहीं' के बैनर लगा दिए हैं। इन बैनरों पर साफ लिखा है कि जब सांसद, विधायक और अधिकारी सड़क की मरम्मत नहीं करा सकते, तो उनका इस मार्ग से गुजरना ठीक नहीं है।

विज्ञापन
Bihar News: people angry with the poor condition of the road put up banners and warned of boycott of voting
पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिला मुख्यालय के अति व्यस्त सड़क मलहचक मोड़ से श्याम नगर, लोक नगर होते हुए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण आए दिन छोटी-बड़ी घटनाएं होती रहती हैं।

विज्ञापन

विडंबना यह है कि इसी सड़क से प्रतिदिन दर्जनों प्रशासनिक पदाधिकारियों की गाड़ियां गुजरती हैं, लेकिन अब तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली। स्थानीय लोगों ने अब सड़क किनारे जगह-जगह "सड़क नहीं तो वोट नहीं" के बैनर लगा दिए हैं। इन बैनरों पर साफ लिखा है कि जब सांसद, विधायक और अधिकारी सड़क की मरम्मत नहीं करा सकते, तो उनका इस मार्ग से गुजरना ठीक नहीं है।

विज्ञापन


पढ़ें; रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की जताई गई आशंका; पुलिस मौके पर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन

मलहचक मोड़ से लेकर एरोड्रम तक की सड़क पिछले 15 साल से जर्जर बनी हुई है। इस रास्ते से जिले के प्रमुख स्कूल, महाविद्यालय और जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय भी आते हैं। बच्चों को स्कूल ले जाते समय अक्सर हादसे हो जाते हैं।

लोगों का कहना है कि वे कई बार मुख्यमंत्री से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला है। अब इलाके के मतदाताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क निर्माण नहीं हुआ तो आने वाले विधानसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed