फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas bihar news: dead body of youth found near railway track, suspected death, sasaram news

Bihar News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की जताई गई आशंका; पुलिस मौके पर पहुंची

Wed, 10 Sep 2025 03:44 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 10 Sep 2025 03:44 PM IST
सार

Bihar Hindi News Today: मृतक के फूफा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पहलेजा रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिला। उसके शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। आशंका है कि हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दिया गया है।

विज्ञापन
rohtas bihar news: dead body of youth found near railway track, suspected death, sasaram news
पोस्टमार्टम हाउस में परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासाराम जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पहलेजा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की रात एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामपुर गांव निवासी 20 वर्षीय माला कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

विज्ञापन

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
मृतक के फूफा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पहलेजा रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिला। उसके शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। आशंका है कि हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दिया गया है। परिजनों के अनुसार, माला कुमार कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नेपाल में सोशल मीडिया बैन से भड़का बवाल, हिंसा की आंच बिहार बॉर्डर तक; हाई अलर्ट घोषित

पुलिस कर रही जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed