फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news patient dies private nursing home gaya family protests negligence

Bihar: इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजन ने लगाया लापरवाही का आरोप, मार्च में थी शादी

Thu, 15 Jan 2026 11:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Jan 2026 11:17 AM IST
सार

एपी कॉलोनी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में स्पाइन ऑपरेशन के दौरान देवकी यादव की मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन
bihar news patient dies private nursing home gaya family protests negligence
हंगामा कर रहे आक्रोशित परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जी शहर के एपी कॉलोनी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान डोभी प्रखंड के कूसा गांव निवासी देवकी यादव की मौत हो गई, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। मृतक की बेटी की शादी मार्च में तय थी, लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जानकारी के अनुसार, देवकी यादव पिछले चार दिनों से स्पाइन से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती थे। सोमवार को उनका स्पाइन ऑपरेशन किया गया, लेकिन इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज के नाम पर अब तक करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च किए गए, बावजूद इसके समुचित इलाज नहीं किया गया।
विज्ञापन


पढ़ें- छात्रा अपेक्षा की रहस्यमय मौत: शव के पोस्टमार्टम में गोली लगने का संदेह, परिजनों के बयान जांच के घेरे में; बताया क्या था?
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिसर में हंगामा और तोड़-फोड़ की। घटना की सूचना मिलने पर रामपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आक्रोशित परिजनों को समझाने-बुझाने में जुट गई। पुलिस अब नर्सिंग होम के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है, जबकि मृतक के परिजन डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद सिटी डीएसपी भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की कमान अपने हाथ में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed