फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   commotion after threat of bombing civil court police launched investigation campaign in Jehanabad

Bihar News: जहानाबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया जांच अभियान

Tue, 17 Mar 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 06:39 PM IST
सार

Bihar News: जहानाबाद सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट खाली कराया गया और हर आने-जाने वाले की कड़ी जांच की गई। एसपी अपराजिता लोहान ने बताया कि मामले की जांच जारी है और धमकी देने वाले की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
commotion after threat of bombing civil court  police launched investigation campaign in Jehanabad
जहानाबाद कोर्ट परिसर में जांच करते पुलिसकर्मी

विस्तार

जहानाबाद सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और कोर्ट परिसर में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन

हर कोने की बारीकी से की गई जांच
धमकी की सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक दलबल के साथ न्यायालय पहुंचे और पूरे परिसर की गहन तलाशी कराई गई। एहतियात के तौर पर कोर्ट में मौजूद लोगों से बाहर निकलने की अपील की गई, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर हर कोने की बारीकी से जांच की गई।

विज्ञापन


परिसर में दिखा दहशत का माहौल
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने भी स्थिति का जायजा लिया। कोर्ट में आने-जाने वाले सभी लोगों की सख्ती से जांच की गई। मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर के जरिए हर व्यक्ति की तलाशी ली गई, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु को भीतर ले जाने से रोका जा सके। अचानक बढ़ी सुरक्षा और भारी पुलिस बल की मौजूदगी से परिसर में दहशत का माहौल देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, दूसरी शादी की तैयारी में था आरोपी पति

'मामले की गंभीरता से की जा रही जांच'
पुलिस अधीक्षक अपराजिता लोहान ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और धमकी देने वाले की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। वहीं अनुमंडल अधिकारी राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि यह कदम एहतियातन उठाया गया है और पूरे परिसर की जांच जारी है। कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और संदिग्ध ईमेल की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed