फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   jehanabad prince kumar dies after speeding truck hits bike near kazisarai canal

Bihar: सब्जी खरीदकर लौट रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 22 Jun 2026 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2026 08:00 PM IST
सार

जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय प्रिंस कुमार की मौत हो गई। प्रिंस कुमार काजीसराय बाजार से सब्जी खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी घोसी-जहानाबाद राज्य मार्ग पर काजीसराय नहर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन
jehanabad prince kumar dies after speeding truck hits bike near kazisarai canal
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन इसके बावजूद दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मखदुमपुर थाना क्षेत्र का है, जहां सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

सब्जी खरीदने गया था युवक

जानकारी के अनुसार, मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पाराधी पर गांव निवासी 30 वर्षीय प्रिंस कुमार सुबह बाइक से काजीसराय बाजार सब्जी खरीदने गया था। सब्जी खरीदने के बाद वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसके साथ यह हादसा हो गया।

विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि घोसी-जहानाबाद राज्य मार्ग पर काजीसराय नहर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार प्रिंस कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले निजी क्लीनिक, फिर सदर अस्पताल ले गए परिजन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए पास के एक निजी क्लीनिक में पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और इलाज शुरू कराया। लेकिन ट्रक की टक्कर से युवक की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। प्रिंस कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार ट्रक और चालक की पहचान करने में जुटी हुई है। हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर ट्रक चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फरार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed