फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : DM took cognizance on complaint, FIR on bribers in PM Housing Scheme bihar police investigation

Bihar News : आवास सहायक, विकास मित्र व वार्ड सदस्यों पर FIR, सोशल मीडिया की शिकायत पर डीएम की कार्रवाई

Sat, 08 Mar 2025 10:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 08 Mar 2025 10:23 PM IST
सार

WhatsApp : सोशल मीडिया का भी अधिकारी संज्ञान ले रहे हैं। इस बार व्हाट्सएप से आई भ्रष्टाचार की एक शिकायत पर संज्ञान लेते हुए औरंगाबाद के डीएम ने जांच कराई। जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन
Bihar News : DM took cognizance on complaint, FIR on bribers in PM Housing Scheme bihar police investigation
औरंगाबाद के जिलाधिकारी

विस्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बड़ी कार्रवाई की है। योजना में रिश्वतखोरी के आरोप में आवास सहायक, विकास मित्रों और वार्ड सदस्यों के खिलाफ रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


डीएम को व्हाट्सएप पर मिली थी शिकायत
डीएम ने बताया कि उन्हे व्हाट्सएप पर रफीगंज के बौर पंचायत के
के आवास सहायक और अन्य के खिलाफ बहादुरपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के तहत योग्य नये परिवारों को जोड़ने के लिए किए जा रहे सर्वेक्षण में अवैध राशि की मांग किये जाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन


शिकायत की एसडीओ ने की जांच
शिकायत की उन्होने औरंगाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी(एसडीओ) संतन कुमार से जांच कराई। मामले को लेकर की गई जांच की रिपोर्ट में एसडीओ ने बौर पंचायत के आवास सहायक, विकास मित्र के पति इंद्रजीत राम, बौर के अरविंद पासवान, वार्ड संख्या-05 के वार्ड सदस्य सुदर्शन साव, वार्ड- 04 के वार्ड सदस्य उमेश पासवान, को दोषी पाते हुए उनपर कठोर कार्रवाई करने की अनुशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर प्राथमिकी
समीक्षा के बाद उन्होने सभी संबंधित कर्मी एवं व्यक्तियों को दोषी पाते हुए रफीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी(बीडीओ) को रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया। आदेश के आलोक में बीडीओ ने रफीगंज थाना में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के बाद रफीगंज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


रिश्वतखोरों में हड़कंप
 प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के मामले में प्रायः औरंगाबाद के सभी पंचायतों में रिश्वतखोरी की शिकायतें आम हैं। ऐसी ही शिकायत के मामले का औरंगाबाद के डीएम ने संज्ञान लिया। मामले की जांच कराई। जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।प्राथमिकी से रिश्वतखोर आवास सहायकों, विकास मित्रों और वार्ड सदस्यों में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed