{"_id":"66a8cae4025f64de080e5961","slug":"bihar-news-deputy-mayor-chinta-devi-gave-a-controversial-statement-on-mla-dr-prem-kumar-bihar-politics-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गया नगरपालिका संशोधन विधेयक पर बवाल; डिप्टी मेयर के बिगड़े बोल, कहा- कहीं मिलें विधायक तो लहरा भी देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गया नगरपालिका संशोधन विधेयक पर बवाल; डिप्टी मेयर के बिगड़े बोल, कहा- कहीं मिलें विधायक तो लहरा भी देंगे
Tue, 30 Jul 2024 04:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:43 PM IST
सार
Gaya News: गया नगर निगम में नगरपालिका संशोधन विधेयक को लेकर चल रहे विवाद ने राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है। वहीं, डिप्टी मेयर चिंता देवी ने नगर विधायक सह पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार के बयान पर कहा कि इसे लेकर सभी वार्ड पार्षद अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विधायक डॉ. प्रेम कुमार तथा डिप्टी मेयर चिंता देवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया में नगरपालिका संशोधन विधेयक के विरोध को लेकर डिप्टी मेयर ने चिंता देवी ने भाजपा विधायक डॉ. प्रेम कुमार पर विवादित बयान दिया है। वहीं, मेयर ने कहा कि नगर विधायक सह पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार पर शहर के विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज करवाएंगे। दरअसल, दो दिन पूर्व सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में नगर विधायक सह पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार ने एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि दुर्भाग्य है कि निगम में कुछ लोग गलत आ गए है। इस बयान के बाद नगर सरकार में बवाल मचा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गया नगर विधायक सह पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार द्वारा दिए गए बयान और नगरपालिका संशोधन विधेयक के विरोध में वार्ड पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय के पास नगरपालिका विधेयक गजट 2024 की कॉपी को जलाकर विरोध जताया है। इस दौरान मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, डिप्टी मेयर शांति देवी, स्टैंडिंग कमेटी सदस्य सह पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ श्रीवास्तव समेत कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे। इसके पूर्व निगम कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया था। वहीं, कहा जा रहा है कि बिहार विधानमंडल में नगरपालिका संशोधन विधेयक 2024 को पारित कर नगरपालिका की शक्तियों को छीनने के विरोध में गजट की कॉपी को जलाया गया है। मेयर ने बताया कि पार्षदों के अधिकारों को छीनकर नगर आयुक्त को दे दिया गया है। यह नगर निगम और निकायों के वार्ड पार्षदों के हित में नहीं है।
विज्ञापन
इसी दौरान डिप्टी मेयर चिंता देवी ने नगर विधायक सह पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि इसे लेकर सभी वार्ड पार्षद अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। साथ ही डिप्टी मेयर ने यह कह कर बवाल मचा दिया कि अगर शहर में कहीं भी नगर विधायक सह पर्यावरण मंत्री मिलें तो लहरा देंगे। वहीं, मेयर ने कहा कि जिस तरह जनता विधायक चुनती है, ठीक उसी तरह मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद चुन कर आए हैं। ऐसे बयान का नगर सरकार निंदा करती है। साथ ही नगर विधायक के खिलाफ पूरे शहर में विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन