{"_id":"664ee699523f3c2de800135a","slug":"bihar-news-cm-mohan-yadav-reached-bodhgaya-with-his-family-worshiped-lord-buddha-in-mahabodhi-temple-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सपरिवार बोधगया पहुंचे सीएम मोहन यादव, महाबोधि मंदिर में की भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सपरिवार बोधगया पहुंचे सीएम मोहन यादव, महाबोधि मंदिर में की भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना
Thu, 23 May 2024 12:18 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 12:18 PM IST
सार
बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सपरिवार बोधगया पहुंचकर महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सपरिवार बोधगया पहुंचकर भगवान बुद्ध की विशेष पूजा-अर्चना की। गया एयरपोर्ट से महाबोधि मंदिर तक उनके पहुंचने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के समक्ष पूजा के बाद वे मंगलागौरी मंदिर और विष्णुपद मंदिर भी जाएंगे, जहां करने के बाद वे झारखंड के देवघर के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मैं बोधगया आकर अपने आपको धन्य मानता हूं। आतंक और उथल-पुथल के दौर में भगवान बुद्ध ने अहिंसा की जो भावना फैलाई थी वह आज भी प्रासंगिक है।
विज्ञापन