फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Brother sister on bike injured today road accident on rakhi aurangabad bihar news today

रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा: औरंगाबाद में बहन को घर लाने निकला था भाई, बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर; दोनों घायल

Fri, 28 Aug 2026 03:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 03:39 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर बहन को ननिहाल से घर लाने जा रहे भाई-बहन की बाइक को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए, जबकि भाई के सिर में गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन
Bihar News: Brother sister on bike injured today road accident on rakhi aurangabad bihar news today
घायल भाई-बहन।

विस्तार

औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र में कटैया गांव के पास शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन एक बोलेरो ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। भाई के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान अंबा थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी पवन कुमार (20) और उनकी बहन खुशी कुमारी (16) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

राखी बंधाने के लिए बहन को ननिहाल से घर लाने गया था भाई
मिली जानकारी के अनुसार, खुशी कुछ दिन पहले औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रघुनंदन बिगहा गांव स्थित अपने ननिहाल गई थी। रक्षाबंधन के दिन बहन से राखी बंधवाने के लिए पवन उसे ननिहाल से घर लाने गया था।

विज्ञापन

ननिहाल से घर लौटते समय बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर
पवन अपनी बहन खुशी को बाइक पर बैठाकर ननिहाल से अपने गांव गौरा लौट रहा था। इसी दौरान देव थाना क्षेत्र के कटैया गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
दुर्घटना के बाद रास्ते से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने दोनों को घायल अवस्था में देखा और इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।



ये भी पढ़ें- बिहार: नालंदा में लगेंगी 8 बायोगैस इकाइयां, 1300 वर्मी कंपोस्ट पिट पर मिलेगा 50% अनुदान, ऑनलाइन आवेदन शुरू

चिकित्सकों के अनुसार, पवन के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, खुशी की हालत भी निगरानी में है। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सुरक्षित कब्जे में ले लिया गया है। देव थाना पुलिस दुर्घटना कारित करने वाली बोलेरो और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed