फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Aurangabad's fencer Gunjan won gold in Khelo India Youth Games

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: औरंगाबाद की फेंसर गुंजन ने जीता गोल्ड, अरलिन एवी ने दूसरी बार स्वर्ण पदक किया हासिल

Tue, 13 May 2025 07:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 May 2025 07:21 PM IST
सार

Bihar: पुरुष सेबर व्यक्तिगत फाइनल में तमिलनाडु के अरलिन एवी ने चंडीगढ़ के कुलराज पनव शर्मा को 15-11 से हराकर लगातार दूसरी बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। अरलिन की तेज चाल और फुर्ती ने उन्हें मुकाबले में बढ़त दिलाई।

विज्ञापन
Bihar News: Aurangabad's fencer Gunjan won gold in Khelo India Youth Games
जीते हुए खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की फेंसिंग प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जहां महिला एपी और पुरुष सेबर व्यक्तिगत इवेंट्स में युवा खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।महिला एपी व्यक्तिगत फाइनल में चंडीगढ़ की गुंजन ने हरियाणा की पलक को 15-5 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गुंजन ने पूरे मुकाबले में सटीक और तेज खेल दिखाया। उन्होंने पलक के जूतों और पैरों को बार-बार निशाना बनाया, जो एपी फेंसिंग में वैध टारगेट माने जाते हैं। उनकी इस रणनीति के आगे पलक की रक्षात्मक चालें कमजोर पड़ गईं। इस इवेंट में हरियाणा की दीपांशी और तेलंगाना की अदीबा हुरैन को कांस्य पदक मिला।

विज्ञापन

गुंजन इस समय एनसीओई औरंगाबाद में ट्रेनिंग कर रही हैं। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच और परिवार को दिया। गुंजन ने बताया कि दो साल से वे इस ट्रेनिंग सेंटर का हिस्सा हैं और वहां से मिलने वाला सहयोग उनकी तकनीक, स्टैमिना और मानसिक मजबूती को बेहतर करने में काफी मददगार रहा है। उनके कोच शंकर नारायणन ने कहा कि गुंजन की मेहनत, लगन और सीखने की इच्छा ने उन्हें यह मुकाम दिलाया।

विज्ञापन

पुरुष सेबर व्यक्तिगत फाइनल में तमिलनाडु के अरलिन एवी ने चंडीगढ़ के कुलराज पनव शर्मा को 15-11 से हराकर लगातार दूसरी बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। अरलिन की तेज चाल और फुर्ती ने उन्हें मुकाबले में बढ़त दिलाई। हरियाणा के लिवजोत और उज्जवल को इस वर्ग में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरलिन इस समय पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने जीत के बाद अपने पिता और कोचों का धन्यवाद किया। अरलिन के पिता अरुल ने भी अपने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।



पढ़ें: कॉलेज में हुआ प्यार, फिर बनाए संबंध; अब बेवफाई का आरोप; प्रेमी पर प्राथमिकी दर्ज    

खेलो इंडिया यूथ गेम्स जैसे आयोजन युवा खिलाड़ियों को निखरने और अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच दे रहे हैं। गुंजन और अरलिन जैसे फेंसरों की सफलता यह संकेत देती है कि भारत का फेंसिंग में भविष्य काफी उज्ज्वल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed