फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Fell in love in college, then formed a relationship; now accused of infidelity

Bihar News: कॉलेज में हुआ प्यार, फिर बनाए संबंध; अब बेवफाई का आरोप; प्रेमी पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 13 May 2025 07:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 May 2025 07:04 PM IST
सार

Bihar: आरोप है कि नवंबर 2018 में जब युवती के घर पर कोई नहीं था, तो युवक ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मना करने पर उसने युवती को धमकी दी कि वह उसके भाई को नुकसान पहुंचाएगा। इसके बाद भी युवक लगातार युवती से संबंध बनाता रहा।

विज्ञापन
Bihar News: Fell in love in college, then formed a relationship; now accused of infidelity
भोला प्रसाद महाविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र की एक युवती ने प्रेम संबंध में धोखा मिलने पर अपने प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान एक युवक से उसका प्रेम संबंध बना, जिसने बाद में शादी से इनकार कर दिया। मामला गंभीर तब हो गया जब युवक ने युवती का मोबाइल फोन भी ले लिया, जिसमें उनकी निजी तस्वीरें मौजूद थीं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भोरे थाना क्षेत्र के रकबा गांव की युवती वर्ष 2018 में भोरे स्थित बीपीएस कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। उसी दौरान रामनगर गांव निवासी हीरालाल गुप्ता का पुत्र अमोद कुमार भी उसी कॉलेज में पढ़ता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें: अब बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में सिखाई जाएगी फ्रेंच और जर्मन भाषा, मुख्य सचिव अमृत लाल ने दी जानकारी    

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि नवंबर 2018 में, जब युवती के घर पर कोई नहीं था, तो युवक ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मना करने पर उसने युवती को धमकी दी कि वह उसके भाई को नुकसान पहुंचाएगा। इसके बाद भी युवक लगातार युवती से संबंध बनाता रहा।

परिजनों को जब इस संबंध की जानकारी हुई, तो युवक ने उन्हें शादी का झांसा दिया। युवती की मां ने युवक को वर्ष 2024 में दो लाख रुपये भी दे दिए, ताकि दोनों की शादी हो सके। लेकिन पैसे लेने के बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया और युवती का मोबाइल फोन लेकर चला गया, जिसमें दोनों की अंतरंग तस्वीरें थीं। मामले को लेकर युवती ने भोरे थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed