फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Action of gaya police inspector of vishnupad police station suspended of taking bribe

Bihar Police : रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा निलंबित; सबूत लिए घूम रहे आरोपी को पकड़ कर छोड़ दिया था

Fri, 27 Dec 2024 08:52 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 27 Dec 2024 08:52 AM IST
सार

Bihar News : भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए बिहार पुलिस के एक दरोगा को निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि दरोगा ने नशे की हालत में पकड़े गए एक शख्स को रिश्वत लेकर छोड़ दिया था।
 

विज्ञापन
Bihar News: Action of gaya police inspector of vishnupad police station suspended of taking bribe
विष्णुपद थाना की फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के गया जिले में एक थाने के रिश्वतखोर दरोगा का मामला प्रकाश में आया है। बिहार पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति पर एक रिश्वतखोर दरोगा पर कठोर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई तब हुई, जब पीड़ित शिकायत लेकर गया जिले के सीनियर एसपी आशीष भारती के पास पहुंच गए। जांच के बाद रिश्वतखोर दरोगा को तत्काल निलंबित कर दिया गया। यह पूरा मामला गया जिले के विष्णुपद थाना की है।

विज्ञापन


शराब के नशे में पैसा लेकर छोड़ने का लगा था आरोप
बीते दिन गया जिले के सीनियर एसपी आशीष भारती वरीय के कार्यालय में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। विष्णुपद थाना में तैनात दरोगा गुलशन कुमार ने नशे की हालत में एक वाहन को पकड़ा था। वाहन चालक को पकड़ने के बाद रिश्वत लेकर वाहन को छोड़ दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर एसपी नेता मामले की जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सह नगर पुलिस उपाधीक्षक-1 को निर्देश दिया। जांच के बाद विष्णुपद थाने का दरोगा गुलशन कुमार ने आरोप सही पाया गया। जांच पूरी होने के बाद सीनियर एसपी ने तत्काल प्रभाव से दरोगा गुलशन कुमार को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया। साथ ही आरोपी दरोगा से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं होगा समझौता
गया पुलिस ने इस तरह की कार्रवाई कर के यह साफ संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस संबंध में सीनियर एसपी आशीष भारती ने कहा कि गया पुलिस नागरिकों की सेवा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भ्रष्टाचार के खिलाफ गया पुलिस की यह कार्रवाई लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। यह घटना पुलिस प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed