फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Gaya News: Woman murdered in Gaya, Bihar police investigation crime news in Hindi

Bihar News: सौतेले देवर ने भाभी को मार डाला, इस कारण गला दबाकर ले ली जान

Mon, 17 Mar 2025 11:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Mar 2025 11:53 AM IST
सार

बिहार के गया जिले में चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जमीनी विवाद के कारण सौतेले देवर ने भाभी की गला दबाकर हत्या कर फरार हो गया। घटना के बाद गया पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Bihar Gaya News: Woman murdered in Gaya, Bihar police investigation crime news in Hindi
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जिले में आपसी विवाद में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। यह घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। जब स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि महकार थाना क्षेत्र के श्यामनगर गांव में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान श्यामनगर गांव के रहने वाले बृज यादव की 42 वर्षीय शिला देवी के रूप में हुई है। तत्काल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। हालांकि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन, स्थानीय लोग दबे जुबान से बता रहे हैं कि काफी दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। घरेलू विवाद के कारण महिला की गला दबाकर हत्या किया गया है।

विज्ञापन


इस संबंध में सीनियर एसपी ने बताया कि घटनास्थल से कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं उन्होंने बताया कि नीमचक बथानी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। साथ ही घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम भेजा गया है।

विज्ञापन

 

घटनास्थल पर निरीक्षण करते पुलिस की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर निरीक्षण करते पुलिस की टीम

एसएसपी उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जमीनी विवाद को लेकर सौतेले देवर द्वारा भाभी की गला दबाकर हत्या की गई है। विशेष टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन की जा रही है। शीघ्र ही इस कांड में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में महकार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed