फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Elections: Union Minister Jitan Ram Manjhi attacks RJD and Tejashwi Yadav

Bihar: '2005 से पहले जंगलराज था, आज हर घर 24 घंटे बिजली', राजद पर बिफरे जीतन मांझी; तेजस्वी यादव को भी घेरा

Tue, 23 Sep 2025 10:56 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 23 Sep 2025 10:56 AM IST
सार

Bihar Election: मांझी ने बिहार के विकास पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि 2005 से पहले उनके पिता के समय बिहार में 'जंगलराज' था, जबकि आज राज्य में 8400 मेगावाट बिजली उपलब्ध है और हर घर 24 घंटे बिजली पा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar Elections: Union Minister Jitan Ram Manjhi attacks RJD and Tejashwi Yadav
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि, हे मां, बिहार ने पिछले 20 वर्षों में गरीबी, पलायन, भुखमरी, अपराध, भ्रष्टाचार और स्वास्थ्य की बेहाली सब कुछ सहा। अब बिहार को इस दुःख से उबारिए। जनसेवा के लिए हमें शक्ति दीजिए ताकि हर घर में समृद्धि और खुशहाली ला सकें।

विज्ञापन

इस पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पलटवार किया। मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव को मां से मांफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी और उनकी पार्टी की कुछ बैठकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता के प्रति अभद्र बातें हुई हैं, इसके लिए उन्हें मां से क्षमा मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


पढ़ें; चार बच्चों की मां और एक बच्चे के पिता का मिला शव, गया में डबल मर्डर का शक; पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन

मांझी ने बिहार के विकास पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि 2005 से पहले उनके पिता के समय बिहार में 'जंगलराज' था, जबकि आज राज्य में 8400 मेगावाट बिजली उपलब्ध है और हर घर 24 घंटे बिजली पा रहा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को ये बदलाव और प्रगति नजर नहीं आती, इसलिए उन्हें मां से प्रार्थना करनी चाहिए। मांझी ने अंत में कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि तेजस्वी यादव और कांग्रेस के नेताओं को सद्बुद्धि मिले ताकि वे शांति, विकास और अमन के कामों को समझ सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed