फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Dead bodies of mother of four children and father of one child found police engaged in investigation

Bihar News: चार बच्चों की मां और एक बच्चे के पिता का मिला शव, गया में डबल मर्डर का शक; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 23 Sep 2025 10:12 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 23 Sep 2025 10:12 AM IST
सार

Bihar News: पुलिस को छानबीन के दौरान घटनास्थल से चंदन चौधरी का आधार कार्ड, मोबाइल फोन और एक जहरीला पदार्थ मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि मामला हत्या का भी हो सकता है। 

विज्ञापन
Bihar: Dead bodies of mother of four children and father of one child found police engaged in investigation
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जिले में मंगलवार सुबह महिला और युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। घटना कोंच थाना क्षेत्र के रेना गुमटी के पास की है, जहां ग्रामीणों ने दोनों शव देखे तो सनसनी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान गुरारू थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी चंदन चौधरी (23) और पूजा देवी (30) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पूजा देवी चार बच्चों की मां थीं। उनके परिवार में पति महादेव प्रसाद, दो बेटा और दो बेटियां हैं। वहीं युवक चंदन चौधरी भी विवाहित था और एक बच्चे का पिता था। बताया जा रहा है कि दोनों हाल ही में दिल्ली से गांव लौटे थे।

विज्ञापन


पढ़ें: सूर्यगढ़ा विधायक प्रह्लाद यादव के पुत्र विनय कुमार का निधन, डेंगू से थे पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से बरामद हुआ जहरीला पदार्थ
पुलिस को छानबीन के दौरान घटनास्थल से चंदन चौधरी का आधार कार्ड, मोबाइल फोन और एक जहरीला पदार्थ मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि मामला हत्या का भी हो सकता है, हालांकि आत्महत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही कोंच थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच हर बिंदु पर की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। फिलहाल इस घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र मामले का उद्भेदन करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed