Bihar : चुनाव से पहले नक्सली रच रहे थे बड़ी साजिश, पुलिस ने किया नाकाम; 47 शक्तिशाली डेटोनेटर और केबल बरामद
Aurangabad News : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले औरंगाबाद जिले में नक्सलियों की बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे नक्सलियों के ठिकाने से 47 शक्तिशाली डेटोनेटर और केबल बरामद किए गए, जिससे चुनाव से पहले संभावित हमले की योजना विफल हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नक्सलियों की बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। औरंगाबाद पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 47 शक्तिशाली डेटोनेटर और केबल बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सली चुनाव के समय सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते पुलिस की कार्रवाई से उनकी साजिश नाकाम हो गई।
तलाशी अभियान चलाया गया था
यह बरामदगी मदनपुर थाना क्षेत्र के लडूईया पहाड़ इलाके से की गई है। पुलिस अधीक्षक अंबरीष राहुल ने बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में नक्सल विरोधी अभियान तेज किया गया है। इसी अभियान के दौरान, खुफिया सूचना के आधार पर औरंगाबाद पुलिस और सीआरपीएफ बटालियन-47 पचरूखिया की टीम ने संयुक्त रूप से लडूईया पहाड़ क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।
ये भी पढ़ें- Live Bihar Election Update LIVE : एनडीए के सीट बंटवारे में उठापटक, मांझी-कुशवाहा से मिले भाजपा नेता, चिराग दूर-दूर
सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया
इस दौरान पुलिस ने 47 डेटोनेटर और केबल बरामद किए, जिन्हें मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया। एसपी ने बताया कि नक्सली इन विस्फोटकों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए करना चाहते थे, लेकिन पुलिस की तत्परता से उनकी योजना विफल हो गई। उन्होंने कहा कि संयुक्त अभियान के चलते नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा है और उनके खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।