{"_id":"6a4bb37c91a1a1a3170e2c8a","slug":"bihar-accident-bike-rams-to-standing-truck-rider-died-two-injured-aurangabad-bihar-news-today-accident-gaya-news-c-1-1-noi1244-4472754-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: औरंगाबाद में खड़े ट्रक से टकराई ट्रिपल लोड बाइक, एक युवक की मौत; दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: औरंगाबाद में खड़े ट्रक से टकराई ट्रिपल लोड बाइक, एक युवक की मौत; दो गंभीर घायल
Mon, 06 Jul 2026 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 07:42 PM IST
सार
औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर खड़े ट्रक से ट्रिपल लोड बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चालक आर्यस पाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन
घटना की जानकारी लेती पुलिस
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (जीटी रोड) पर सोमवार दोपहर औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में बड़ी मस्जिद के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पहले से खड़े ट्रक में ट्रिपल लोड बाइक पीछे से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. संजय कुमार ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर कर दिया गया।
मृतक की पहचान झारखंड के पलामू जिले के पांडु थाना क्षेत्र के बरवाही गांव निवासी रवींद्र पाल के पुत्र आर्यस पाल के रूप में हुई है। वहीं घायल युवकों की पहचान बरवाही गांव निवासी मनेश पाल के पुत्र पवन पाल तथा फुलिया गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पढे़ं: अचानक JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, नाराज होकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से क्या कहा?
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोमवार शाम करीब चार बजे बड़ी मस्जिद के पास पहले से खड़े ट्रक में उनकी बाइक तेज रफ्तार से जा भिड़ी।
घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मृतक और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।