{"_id":"67179f02907cdfe8b100b816","slug":"belaganj-bypoll-bjp-district-president-prem-prakash-called-rjd-candidate-demon-and-jdu-candidate-a-goddess-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Belaganj Bypoll: BJP जिलाध्यक्ष ने RJD प्रत्याशी को बताया राक्षस तो JDU उम्मीदवार को देवी, बोले- ...दो दीवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Belaganj Bypoll: BJP जिलाध्यक्ष ने RJD प्रत्याशी को बताया राक्षस तो JDU उम्मीदवार को देवी, बोले- ...दो दीवाली
Tue, 22 Oct 2024 06:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलागंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:18 PM IST
सार
Belaganj Bypoll: भाजपा नेता प्रेम प्रकाश ने दावा किया कि इस बार बेलागंज में ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी और क्षेत्र को ‘राक्षस’ से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस बार दो दीपावली मनाई जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष ने राजद प्रत्याशी पर किया जुबानी हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गया जिले के बेलागंज विधानसभा सीट पर जदयू और राजद के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है। मंगलवार को एनडीए गठबंधन के नेताओं ने गया के एक होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू ने इस दौरान बेलागंज के राजद प्रत्याशी सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव और उनके बेटे विश्वनाथ यादव पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन
उन्होंने दोनों को ‘राक्षस’ की संज्ञा देते हुए कहा कि बेलागंज में लंबे समय से आतंक का राज रहा है, जो अब समाप्त होने जा रहा है। उन्होंने जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी की तुलना ‘देवी’ से की, जो ‘राक्षस’ का वध करने के लिए आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम प्रकाश ने दावा किया कि इस बार बेलागंज में ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी और क्षेत्र को ‘राक्षस’ से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस बार दो दीपावली मनाई जाएगी, पहली दिवाली त्योहार के रूप में और दूसरी 23 नवंबर को, जब वोटों की गिनती होगी और एनडीए की जीत सुनिश्चित होगी।
प्रेस वार्ता में जदयू जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने भी जानकारी दी कि एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्ष 23 नवंबर को बेलागंज आएंगे और एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा। जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी 24 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर हम पार्टी के नेता रोमित कुमार, लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, बंटी वर्मा, मुकेश चौधरी और अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।