{"_id":"6734824deada04019d061570","slug":"aurangabad-news-pm-modi-gave-new-bypass-rail-line-project-to-gaya-garhwa-railway-section-distance-and-time-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पीएम मोदी ने गया-गढ़वा रेलखंड को दी नई बाइपास रेल लाइन परियोजना, दूरी और समय की होगी बचत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पीएम मोदी ने गया-गढ़वा रेलखंड को दी नई बाइपास रेल लाइन परियोजना, दूरी और समय की होगी बचत
Wed, 13 Nov 2024 04:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद/दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद/दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 13 Nov 2024 04:11 PM IST
सार
Aurangabad News: दरभंगा में पीएम नरेंद्र मोदी ने गया-गढ़वा रेलखंड को नई बाइपास रेल लाइन परियोजना का शिलान्यास किया। इसका निर्माण कार्य पूरा होने पर दूरी और समय की काफी बचत होगी।
विज्ञापन
दरभंगा में राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर और सीएम नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दरभंगा में एकीकृत रूप से 1200 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें गया-गढ़वा रेलखंड की नई बाइपास रेल लाइन परियोजना भी शामिल है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रिमोट का बटन दबाकर इस नई बाइपास रेल लाइन का शिलान्यास किया गया। 10 किलोमीटर लंबी इस बाइपास रेल लाइन का निर्माण चिरैला पौथु और बगहा-बिशुनपुर के बीच किया जाएगा, जिस पर 224 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
इस बाइपास रेल लाइन के बनने से गया और गढ़वा के बीच की रेल दूरी और यात्रा का समय कम हो जाएगा। नया रेल मार्ग सोननगर स्टेशन से गुजरने की बजाय सीधे चिरैला पौथु से गढ़वा की ओर बढ़ेगा, जिससे ट्रेनों की रफ्तार और रेल यातायात की सुगमता में सुधार होगा। यह परियोजना न केवल व्यस्त रेलखंड को राहत देगी बल्कि क्षेत्र के रेलवे नेटवर्क में भी मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
शिलान्यास के बाद सोननगर स्टेशन पर रेल प्रबंधन द्वारा स्थानीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, डीडीयू रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता, सीनियर डीसीएम सुधांशु रंजन और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। स्थानीय स्कूली छात्राओं ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिन्हें कार्यक्रम के अंत में रेल अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री द्वारा इस परियोजना का शिलान्यास होने के साथ ही निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है। इससे गया-गढ़वा रेलखंड पर यात्रियों को यातायात में सुविधा और गति का लाभ मिलेगा।