फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad News: Notorious Naxalite absconding for 4 years in case of blowing up school building arrested

Bihar News: चार साल से फरार कुख्यात नक्सली औरंगाबाद से गिरफ्तार, गया में उड़ाया था स्कूल भवन

Mon, 18 Nov 2024 08:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 18 Nov 2024 08:48 PM IST
सार

Aurangabad News: गया में स्कूल भवन उड़ाने के मामले में चार साल से फरार कुख्यात नक्सली को औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस पहले ही 11 नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Aurangabad News: Notorious Naxalite absconding for 4 years in case of blowing up school building arrested
पुलिस की गिरफ्त में कुख्यात नक्सली युगल साव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और गया जिले की पुलिस ने संयुक्त अभियान में चार वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली युगल साव उर्फ जिम्मेदारी साव को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी औरंगाबाद जिले के ढ़िबरा थानाक्षेत्र के छुछिया गांव से हुई। 

विज्ञापन

 
स्कूल भवन विस्फोट का है मुख्य आरोपी
गया के शेरघाटी के एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि युगल साव 2020 में गया जिले के सोनदाहा स्थित मध्य विद्यालय को डायनामाइट लगाकर उड़ाने की घटना का मुख्य आरोपी है। इस मामले में उसके खिलाफ बांकेबाजार थाना में कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, नक्सली ने पूछताछ के दौरान स्कूल विस्फोट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। 
विज्ञापन

 
ऐसे हुई नक्सली की गिरफ्तारी
बांकेबाजार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि युगल साव औरंगाबाद के छुछिया गांव में छिपा हुआ है। एसपी के निर्देश पर बांकेबाजार थाना, औरंगाबाद पुलिस और एसएसबी की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में स्थानीय ढ़िबरा थाना की भी अहम भूमिका रही। युगल साव के खिलाफ भादंवि की धारा-147, 148, 120बी, 121ए, 427, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3/4 और अन्य नक्सल विरोधी कानूनों के तहत कांड संख्या 25/20 दर्ज है। इस मामले में पुलिस पहले ही 11 नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। युगल साव इस मामले में आखिरी वांछित आरोपी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस की आगे की रणनीति
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस ने फरार अन्य नक्सलियों की तलाश के लिए सघन छापामारी अभियान तेज कर दिया है। इस गिरफ्तारी को पुलिस और एसएसबी की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed