फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad Crime: Cyber police freed FB account of BJP leader Ramadhar Singh from clutches of hackers

Bihar Crime: भाजपा के पूर्व मंत्री अब इस्तेमाल कर सकते हैं अपना फेसबुक अकाउंट; सुपौल के युवक ने किया था हैक

Mon, 18 Mar 2024 05:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 18 Mar 2024 05:41 PM IST
सार

Aurangabad News: भाजपा नेता ने अपने फेसबुक अकाउंट को हैकर के चंगुल से मुक्त होने पर राहत की सांस ली है। उन्होंने कहा कि हैकर अपराधी की पहचान हो गई है। इसके लिए वे सिक्योरिटी एक्सपर्ट और साइबर पुलिस को धन्यवाद देते हैं।

विज्ञापन
Aurangabad Crime: Cyber police freed FB account of BJP leader Ramadhar Singh from clutches of hackers
भाजपा नेता रामाधार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। उसे औरंगाबाद की साइबर पुलिस ने हैकर्स के चंगुल से मुक्त करा लिया है। औरंगाबाद साइबर थाना के थानाध्यक्ष पुलिस उपाधीक्षक डॉ. अनू कुमारी ने बताया कि पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने 11 मार्च को अपना फेसबुक अकाउंट हैक होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता ने शिकायत में कहा था कि उनकी सोशल नेटवर्किंग साइट का संचालन सूरज तिवारी नामक युवक करता है, जिसे किसी हैकर ने हैक कर लिया है। उनके फेसबुक फॉलोवर्स की संख्या तीन लाख से अधिक है। इस वजह से चुनावी मौसम में फेसबुक हैक होने से फॉलोवर्स से उनका संवाद नहीं हो पा रहा है। उनकी मेल आइडी से भी कोई काम नहीं हो पा रहा है। लोगों से संपर्क करने में उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

 
सुपौल का निकला हैकर
पुलिस ने बताया कि तकनीकी जांच में पता चला कि पूर्व मंत्री के फेसबुक अकाउंट को हैक करने वाला युवक रूपेश कुमार यादव है, जो सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के लालगंज गांव का निवासी है। हैकर की जानकारी हाथ लगते ही साइबर थाना पुलिस ने हैकर की तलाश में सुपौल जाकर वहां की पुलिस के साथ छापेमारी की। इस दौरान हैकर पुलिस के हाथ नहीं लग सका। लेकिन पुलिस ने हैकर के पिता अनिल यादव से भी आवश्यक पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘शीघ्र होगी हैकर की गिरफ्तारी’
इसके बावजूद हैकर की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस हैकर की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है। साइबर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने पूर्व मंत्री के फेसबुक अकाउंट को हैकर के चंगुल से मुक्त करा लिया है। पुलिस को हैकर का नंबर मिल गया है। पुलिस हैकर को ट्रैक करने में लगी है। शीघ्र ही हैकर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
‘पूर्व मंत्री ने ली राहत की सांस’
वहीं, पूर्व मंत्री ने अपने फेसबुक अकाउंट को हैकर के चंगुल से मुक्त होने पर राहत की सांस ली है। उन्होंने कहा कि साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट दीपक कुमार की सहयता से मेरा फेसबुक अकॉउंट रिकवर हो गया है। हैकर अपराधी की पहचान हो गई है। इसके लिए वे सिक्योरिटी एक्सपर्ट और साइबर पुलिस को धन्यवाद देते हैं। अब वे अपने फॉलोवर्स से फेसबुक के माध्यम से संवाद कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed