{"_id":"674af733c050c815210f5deb","slug":"aurangabad-after-3rd-phase-voting-of-pacs-election-2-parties-clashed-with-sticks-many-injured-two-serious-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पैक्स चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बाद दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे; कई घायल, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पैक्स चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बाद दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे; कई घायल, दो गंभीर
Sat, 30 Nov 2024 05:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 30 Nov 2024 05:00 PM IST
सार
Aurangabad News: औरंगाबाद मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि भरथौली गांव में पैक्स चुनाव को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई है। मामले में दोनों पक्षों से 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियों (पैक्स) के चुनाव में लोकसभा-विधानसभा चुनाव जैसी चुनावी रंजिश की खबरें सामने आ रही हैं। चुनावी रंजिश में दो पक्षों में हिंसक झड़प का एक ऐसा ही मामला औरंगाबाद में सामने आया है। यह घटना मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के भरथौली गांव की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पैक्स चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद खैराबिंद पैक्स के दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में जमकर हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। झड़प में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में एक-दूसरे के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन
औरंगाबाद मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि भरथौली गांव में पैक्स चुनाव को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई है। मामले में दोनों पक्षों से 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी स्वर्णजीत सिंह, उसका भाई मंजीत सिंह और अन्य शामिल हैं। मौके से पुलिस ने तीन खोखे बरामद किए हैं। साथ ही एक कार से शराब की एक बोतल बरामद की गई है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन