फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Friend no longer 'friend', but love remains 'love': after murder of lover, girlfriend said - brother killed

दोस्त 'दोस्त’ न रहा, मगर प्यार 'प्यार’ ही रहा: दोस्त की बहन से प्रेम पर मारा गया, प्रेमिका बोली- भाई हत्यारे

Sun, 27 Nov 2022 05:10 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: न्यूज डेस्क Updated Sun, 27 Nov 2022 05:10 PM IST
सार

साहेबगंज थाना क्षेत्र के घारोपाली निवासी अभिषेक कुमार का शव उसी के थाना क्षेत्र में मिला है। आरोपी पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया थाना क्षेत्र स्थित दिलावरपुर गांव के रहने वाले हैं।

Friend no longer 'friend', but love remains 'love': after murder of lover, girlfriend said - brother killed
मोतिहारी में युवती के सामने भाइयों ने की युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्त ने दोस्त की बहन से प्रेम का 'गुनाह’ किया तो कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। दोस्त की हत्या करने में दोस्त को दोस्ती का रिश्ता नहीं याद आया। दूसरी तरफ प्रेमिका को प्रेमी का प्यार अब भी याद आ रहा है। उसने भाइयों की पूरी करतूत न केवल खोल दी, बल्कि साफ कहा कि मेरे हत्यारे भाइयों को फांसी मिलनी चाहिए। साहेबगंज थाना क्षेत्र के घारोपाली निवासी अभिषेक कुमार का शव उसी के थाना क्षेत्र में मिला है। आरोपी पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया थाना क्षेत्र स्थित दिलावरपुर गांव के रहने वाले हैं। आरोपी का गांव पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर जिला की सीमा पर है, इस सीमा विवाद में मृत युवक का शव घंटों पड़ा रहा। बाद में साहेबगंज पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर भेजा।

प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर जानकारी दी
दोस्त की बहन के प्रेम में पागल युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया था। उसे दोस्त आनंद मोहन ने देख लिया और अपने भाई छोटू कुमार के साथ मिलकर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। युवक की हत्या के बाद उसकी प्रेमिका मंजली कुमारी अपने प्रेमी के घर पहुंची और उसके घरवालों को अपने भाइयों की करतूत बताई। प्रेमिका की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी, युवक का टोपी, जूता और चश्मा बरामद हुआ है। घटना को लेकर मृतक के चाचा विजय कुमार सिंह ने केसरिया थाना में आवेदन देकर मृतक के प्रेमिका के दोनो भाइयों को आरोपित किया है।

छोटे भाई ने देखा तो बड़े को बुलाया
युवती ने बताया कि 25 नवंबर की रात अभिषेक उसके गांव दिलावरपुर में पार्टी में आया था। इसी दौरान वह मिलने उसके घर पहुंच गया। छोटे भाई छोटू कुमार ने देख लिया और बड़े भाई आनंद मोहन को बता दिया। आनंद मोहन ने घर आने के बाद अपने भाई के साथ मिलकर अभिषेक की पिटाई शुरू कर दी। युवती और उसकी दादी ने अभिषेक को बचाने की कोशिश थी, लेकिन दोनों ने मिलकर अभिषेक की हत्या कर दी। उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया।

विज्ञापन

परीक्षा देने के लिए दिल्ली से आया था
मृतक अभिषेक के चाचा मुन्ना सिंह ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। बहन की फरवरी में शादी के बाद अभिषेक दिल्ली चला गया था। वहां उसका बड़ा भाई, पिता और मां रहती हैं। वह पांच नवंबर को दिल्ली से घर बीए पार्ट वन का परीक्षा देने आया था। वह दिलावरपुर भोज खाने गया था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर फोन लगाया गया। रिंग हो रहा था, लेकिन फोन कोई नहीं उठा रहा था। शनिवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर अभिषेक की लाश और बाइक मिली। फिर मंजली ने आकर सारी घटना की जानकारी दी। लड़की ने ही पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी। अभिषेक हत्याकांड को लेकर एसपी डॉ. कुमार आशीष ने चकिया डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। आरोपियों को गिरफ्तार अबतक नहीं किया जा सका है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed