फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Four-member BJP committee asked Judicial inquiry of lathicharge and murder during bihar vidhan sabha march

BJP News : जांच टीम बोली- कमर के ऊपर लाठीचार्ज किया, अस्पताल में भी पीटा गया; तत्काल न्यायिक जांच कराए सरकार

Sat, 15 Jul 2023 03:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 15 Jul 2023 03:21 PM IST
सार

Bihar : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से बनाई गई चार सदस्यीय जांच कमिटी ने पटना में विधानसभा मार्च के दौरान हुई घटनाओं की जांच के साथ ही इस मामले की न्यायिक जांच की मांग रख दी है। टीम ने नीतीश सरकार की पूरी थ्योरी पलट दी है।

विज्ञापन
Four-member BJP committee asked Judicial inquiry of lathicharge and murder during bihar vidhan sabha march
घटना को स्पष्ट करते सम्राट चौधरी के साथ जांच टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के डीएम और एसएसपी ने शुक्रवार रात प्रेस कांफ्रेंस कर जो कहानी सुनाई, भारतीय जनता पार्टी की चार सदस्यों वाली जांच समिति ने उससे पूरे उलट कहानी सामने करते हुए 13 जुलाई को विधानसभा पैदल मार्च के दौरान हुई घटना की न्यायिक जांच की मांग कर दी है। जांच कमिटी में शामिल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा कि कमर के ऊपर लाठीचार्ज मना होता है, यहां सिर फोड़ा गया। आंसू गैस के गोले भी मिर्ची पाउडर के साथ छोड़े गए, ताकि भाजपा के नेता-कार्यकर्ता छटपटाएं। मार्च की घोषणा पहले से थी और रूट की जानकारी भी प्रशासन को थी, फिर भी सरकार के अफसर झूठ बोल रहे हैं। इसकी न्यायिक जांच जरूरी है। 24 घंटे में अगर राज्य सरकार इस दिशा में कुछ नहीं करती है तो भाजपा और बड़ा आंदोलन करेगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


प्री प्लांड तरीके के घटना को दिया गया अंजाम 
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जो भी इस घटना की समीक्षा करेगा, उन्हें इमरजेसी जरूरी याद आएगा। जेपी आंदोलन के समय में दो हुआ उसे फिर से दोहराया गया। 13 जुलाई को प्री प्लांड तरीके के सबकुछ को अंजाम दिया। महागठबंधन सरकार ने पहले से ही तय कर लिया था कि कुछ भी हो जाए भाजपा के आंदोलन को बर्बर तरीके के कुचला जाए। हमारे 771 लोग जो घायल हैं, उसने पूछताछ पर पता चला कि लाठीचार्ज में पुलिस मैनुअल का ध्यान ही नहीं रखा गया। सरकार ने अचानक रूट बदल दिया। मेट्रो वाली सड़क से आने के दिया दिया। कार्यकर्ता भाग रहे थे फिर भी पुलिस उन्हें पीट रही थी। पल भर में वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज किया गया। इससे साफ प्रतीत होता है बड़ी साजिश रची गई। जांच में यह भी पता चला कि जो लोग अस्पताल पहुंचे वहां भी उनके साथ मारपीट की गई। मनोज तिवारी का कहना है कि 45 लोगों से पूछताछ किया इसके बाद यह खुलासा कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सम्राट का आरोप नीतीश कुमार के आदेश पर पुलिस ने ऐसा किया
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समाट चौधरी ने कहा कि 13 जुलाई को महागठबंधन सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों को तार-तार कर भाजपा द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण "विधानसभा मार्च" पर पुलिसिया बबर्रता का कहर ढाया था। राज्य सरकार के तानाशाही कार्रवाई के संबंध में बिहार आई भाजपा की उच्च स्तरीय जांच समिति के सदस्य झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम का स्वागत किया। यह जांच समिति घटना की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेगी। सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि  नीतीश कुमार के आदेश पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं पर पहली बार जेपी गोलंबर पर लाठीचार्ज हुआ। इसके बाद भगदड़ मची। दर्जनों कार्यकर्ता और नेता गंभीर रूप में घायल हो गए। नीतीश कुमार ने हमारे कार्यकर्ता विजय सिंह की हत्या करवा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed