{"_id":"5e4c130d8ebc3ef2c0682ee9","slug":"four-dead-including-three-children-15-injured-in-truck-and-auto-collision-in-bihar-aurangabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी, तीन बच्चों समेत चार की मौत, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी, तीन बच्चों समेत चार की मौत, 15 घायल
Tue, 18 Feb 2020 10:08 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मंगलवार को एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए। मरने वालों में 22 दिन की बच्ची भी शामिल है।
विज्ञापन
भिड़ंत इतनी खतरनाक थी की ऑटो सड़क से उछलकर खेत में जा गिरा, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। ऑटो में 19 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। महिलाओं की गोद में बच्चे भी थे। टक्कर के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन
मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं। छोटी कुमारी नाम की नवजात की उम्र सिर्फ 22 दिन थी। सभी मृतक बिजुलिया गांव के रहने वाले थे। घायलों को इलाज के लिए पहले रफीगंज स्थित अस्पताल में ले जाया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पाकर रफीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। मामले की जांच की जा रही है।