फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Four children of Noorpur drowned in Sone river in Arrah, administration gave compensation to victim's family

Arrah: सोन नदी में नूरपुर गांव के चार बच्चों की डूबने से मौत, प्रशासन ने चार लाख प्रति परिवार को दिया मुआवजा

Wed, 15 Mar 2023 04:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 15 Mar 2023 04:44 PM IST
सार

आरा में सोन नदी में डूबने से नूरपुर गांव के चार बच्चों की मौत हो गई। यह घटना अजीमाबाद थाना क्षेत्र के अहिमनचक सोन बालू घाट की बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से चार-चार लाख रुपये प्रति पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया गया।

विज्ञापन
Four children of Noorpur drowned in Sone river in Arrah, administration gave compensation to victim's family
नूरपुर गांव के चार बच्चों की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के आरा शहर में सोन नदी के गहरे पानी में डूबने से एक ही गांव के चार बच्चों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना अजीमाबाद थाना क्षेत्र के अहिमनचक सोन बालू घाट की बताई जा रही है। पानी में डूबे चारों बच्चे अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी हैं। इनमें से दो चचेरे भाई हैं और दो पड़ोस के रहने वाले हैं। इस घटना को लेकर मृतक बच्चों के परिजन उचित मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। इसके बाद प्रशासन की ओर से चार-चार लाख रुपये प्रति पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया गया।

विज्ञापन

Four children of Noorpur drowned in Sone river in Arrah, administration gave compensation to victim's family
मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने बालू खनन माफियाओं को बताया जिम्मेदार
मृतकों के परिजन इस घटना का जिम्मेदार सोन नदी में अवैध खनन करने वाले बालू माफियाओं को बता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि सोन नदी में अवैध बालू खनन करने वाले माफियाओं ने बड़े-बड़े गड्ढे खोद कर पुल बना दिया है। जहां आज बच्चों के खेलने के दौरान पैर फिसला और वे लबालब पानी भरे उन गड्ढों में गिर गए। इस वजह से उनकी डूबने से मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जिला प्रशासन की टीम मौके पर दल बल के साथ पहुंची। उसने पानी में डूबे सभी बच्चों के शवों को स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल ले गई। मृत बच्चों में नूरपुर गांव निवासी अमित कुमार (12), रोहित कुमार (8), शुभम कुमार (10) और रोहित कुमार (9) हैं। मृतक शुभम और रोहित (8) कुमार दोनों चचेरे भाई हैं, जबकि दो अन्य मृतक उनके पड़ोस के रहने वाले थे।

सोन किनारे बेर खाने गए थे गांव के छह बच्चे
बताया जा रहा है कि अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के छह बच्चे बुधवार सुबह करीब 10 बजे सोन किनारे बेर खाने के लिए गए हुए थे। इस दौरान चार बच्चे नहाने चले गए, जबकि दो दोस्त टिंकू कुमार और सागर कुमार नदी के किनारे ही बैठ गए। तभी चारों बच्चे सोन घाट में बालू निकालने के लिए खोदे गए बड़े गड्ढे के गहरे पानी में डूब गए। जब काफी देर हो गई और चारों बाहर नहीं निकले, तब उनके दोनों दोस्त वहां पहुंचे तो उनका कोई अता पता नहीं चला। उसके बाद दोनों चिल्लाने लगे और जब मौके पर लोग पहुंचे तब तक काफी देर हो गई थी। गहरे पानी में डूबने से चारों बच्चों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Four children of Noorpur drowned in Sone river in Arrah, administration gave compensation to victim's family
विलाप करते मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों का हुजूम मौके पर पहुंच गया और गोताखोरों की मदद से पानी में डूबे हुए चारों बच्चों के शव को बाहर निकाला गया। बहरहाल इसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है। मृत बच्चों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना को लेकर नाराज ग्रामीण मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। मृतकों के परिजन उचित मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। उसके बाद प्रशासन ने चार-चार लाख रुपये प्रति परिवार मुआवजा प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed