Arrah: ईवीएम भंडारण की सुरक्षा में लापरवाही को लेकर चार पर गिरी गाज, डीएसपी और सार्जेंट भी सस्पेंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:30 PM IST
सार
Arrah: ईवीएम भंडारण की सुरक्षा में लापरवाही को लेकर फिर तीन अफसरों समेत चार पर विभागीय कार्रवाई की गाज गिरी है। गृह विभाग ने रक्षित डीएसपी राकेश रंजन को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा शाहाबाद DIG नवीन चन्द्र झा के निर्देश पर नवादा थाना के इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह और पुलिस केन्द्र के दिव्य शाखा प्रभारी सार्जेंट पुष्पांजलि काे भी सस्पेंड कर दिया गया है। जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया