फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former minister Shahnawaz Hussain claimed BJP's victory in five states; Targeted at RJD; Ram Mandir, Bihar

Bihar : 'जो राम का नहीं, किसी काम का नहीं'... शाहनवाज ने अयोध्या का न्यौता दिया; बोले- एमपी-राजस्थान जीतेंगे

Fri, 27 Oct 2023 04:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 27 Oct 2023 04:04 PM IST
सार

पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अभी चुनाव का माहौल है। पांच राज्य में चुनाव होने वाले हैं। उन पांचों राज्यों भाजपा जीतेगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना समेत सभी पांचों राज्यों में कमल खिलेगा।

विज्ञापन
Former minister Shahnawaz Hussain claimed BJP's victory in five states; Targeted at RJD; Ram Mandir, Bihar
शाहनवाज हुसैन - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

पांच राज्यों में भाजपा की जीत रही है, यह दावा भाजपा के सभी नेता कर रहे हैं। अब फिर से भाजपा के वरीय नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा की जीत का दावा किया है। पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अभी चुनाव का माहौल है। पांच राज्य में चुनाव होने वाले हैं। उन पांचों राज्यों भाजपा जीतेगी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना समेत सभी पांचों राज्यों में कमल खिलेगा। इसके बाद 2025 में बिहार में भी कमल खिलेगा। इसकी तैयारी जोरों पर हो रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


40 के 40 सीट पर बिहार में चुनाव जीतना है
पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आज बिहार भाजपा की बैठक है। यह बैटक संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हो रही है। इसमें सांसद, विधायक, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक, जिला के कार्यकर्ता और बिहार के सभी प्रमुख नेता मिलकर बैठक कर रहे हैं। आगे 40 के 40 सीट पर बिहार में चुनाव जीतना है। पहले जिला की बैठक हो रही है। इसके बाद शाम में कोर कमेटी की बैठक होगी। साथ ही अन्य कमेटियों की भी बैठक होगी। 2025 में ही कमल खिलाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 I.N.D.I.A. गठबंधन तो बिखर गया
पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या भी चलना है। जो लोग राम में यकीन रखते हैं, चाहे किसी भी दल के हों, उन्हें अयोध्या जरूर आना चाहिए। क्योंकि जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं। शाहनवाज हुसैन ने I.N.D.I.A. पर निशाना साधते हुए कहा कि  I.N.D.I.A. गठबंधन तो बिखर गया। अच्छा सिला मिला अखिलेश यादव और नीतीश कुमार को इंडिया के प्यार का। आपस में यह लोग लड़ गए हैं। राजद के लोगों को सनातन के अपमान करने की लत लग गई। यह लत गलत लग गई है। किसी के भी आस्था पर चोट करना, वह भी भारत में बहुसंख्यक समाज पर हमला करना यह लालटेन वालों की आदत बन गई। इसका जवाब जनता जरूर देगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed