{"_id":"58e7a7204f1c1bf5465b8eca","slug":"former-minister-opposed-against-bjp-president-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में पूर्व मंत्री ने भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में पूर्व मंत्री ने भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Fri, 07 Apr 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार भाजपा में चल रहा घमासान अब सड़क पर आ गया है। पूर्व मंत्री रहे सुनील कुमार पिंटू ने लालबाबू के पार्टी से निलंबन मामले में प्रदेश अध्यक्ष के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। उनके साथ कई और नेता शुक्रवार को धरने पर बैठ गए हैं। सुनील कुमार पिंटू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय को निरंकुश बताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ भी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को वो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ भी मार्च करेंगे। सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि पहले मैं समाज का आदमी हूं फिर अपनी पार्टी का। उन्होंने लालबाबू के निलंबन को पार्टी में हो रहे षड्यंत्र का हिस्सा माना। धरने पर बैठे नेताओं के पास पोस्टर में लिखा था कि लालबाबू का निलंबन रद्द किया जाए, साथ ही उनके खिलाफ चल रहे षड्यंत्र को बंद किया जाए। उल्लेखनीय है कि हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के खिलाफ वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा ने भी कई गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
इसके बाद नित्यानंद के समर्थन में रामकृपाल यादव उतर गए थे। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा को इन मामलों में पार्टी के अंदर बोलना चाहिए था। वहीं नित्यानंद राय ने एक बार फिर कहा कि जिनको जो भी कहना है वो पार्टी फोरम में आ कर कहें।
विज्ञापन