फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former Finance Minister said Jaitley did not put mind in GST

पूर्व वित्तमंत्री बोले- जेटली ने GST में नहीं लगाया दिमाग, उन्हें पद से हटाएं PM

Sat, 11 Nov 2017 08:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ पटना
अमर उजाला ब्यूरो/ पटना Updated Sat, 11 Nov 2017 08:05 AM IST
विज्ञापन
Former Finance Minister said Jaitley did not put mind in GST
यशवंत सिन्हा
वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने जीएसटी सहित अन्य मुद्दों पर सरकार की फिर खिंचाई की है। उन्होंने कहा कि जीएसटी का ढांचा इतना दोषपूर्ण है कि उसमें रोज परिवर्तन करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


पढ़ें: पीएम मोदी बोले- जीएसटी परिषद की सिफारिशों से लोगों का फायदा
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जेटली ने जीएसटी में अपना दिमाग नहीं लगाया। सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वित्त मंत्री अरुण जेटली को हटाने की मांग की है। पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि जीएसटी रेट में बदलाव से कुछ नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: चिंदबरम बोले- गुजरात चुनाव की वजह से GST में बदलाव के लिए केंद्र हुआ मजबूर


इसमें आमूल-चूल परिवर्तन करना होगा, इसलिए वित मंत्री को बदलना चाहिए। सिन्हा ने प्रधानमंत्री को सुझाव दिया कि पूर्व वित्त सचिव विजय केलकर की अध्यक्षता में एक समिति बना कर जीएसटी को प्रभावी बनाया जाए। 

पैराडाइज पेपर से हुए खुलासे की जांच हो- सिन्हा

Former Finance Minister said Jaitley did not put mind in GST
यशवंत सिन्हा

एक समारोह में पटना पहुंचे सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि पैराडाइज पेपर से हुए खुलासे की जांच होनी चाहिए। मेरा बेटा जयंत सहित जिन नेताओं के नाम इसमें आए हैं, उन सबकी जांच हो और एक महीने के भीतर सरकार दोषियों के बारे में बताए।

नोटबंदी का जश्न मनाने पर सिन्हा ने कहा कि आंकड़ों के बाद ही पता चलेगा कि देश में कितना कालाधन आया। सिन्हा ने कहा कि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार झूठ बोल रही है। 

उन्होंने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान तब के अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने दावा किया था कि करीब पांच लाख करोड़ रुपया वापस नहीं आयेगा, लेकिन 99 प्रतिशत रुपया वापस आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed