{"_id":"62feabb31849e102eb0163dd","slug":"former-bihar-mla-ranjan-tiwari-absconding-for-two-decades-arrested-near-indo-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दो दशकों से फरार बिहार के पूर्व विधायक भारत-नेपाल सीमा के पास गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दो दशकों से फरार बिहार के पूर्व विधायक भारत-नेपाल सीमा के पास गिरफ्तार
Fri, 19 Aug 2022 02:44 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मोतिहारी (बिहार)
पीटीआई, मोतिहारी (बिहार)
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 19 Aug 2022 02:44 AM IST
सार
पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार ने कहा कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की गोविंदगंज विधानसभा सीट से पूर्व विधायक गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में पुलिस कर्मियों पर गोली चलाने के मामले में 1998 में वांछित था। वह लगभग दो दशकों से फरार था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
करीब दो दशक से फरार बिहार के पूर्व विधायक रंजन तिवारी को आखिरकार गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा के पास रक्सौल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कर्मियों पर गोली चलाने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा वांछित आरोपी के सिर पर 25,000 रुपये का इनाम था। उसे उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस बलों की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार ने कहा कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की गोविंदगंज विधानसभा सीट से पूर्व विधायक गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में पुलिस कर्मियों पर गोली चलाने के मामले में 1998 में वांछित था। वह लगभग दो दशकों से फरार था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शुरुआती औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए यूपी पुलिस को सौंप दिया गया। हम बिहार में उनके खिलाफ दर्ज मामलों की भी जांच कर रहे हैं। रक्सौल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश ने कहा कि तिवारी रक्सौल के रास्ते काठमांडू भागने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन