फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   food was cooked in pesticides says bihar chief secretary

'तेल की जगह कीटनाशक में पकाया था बच्चों का खाना'

Thu, 18 Jul 2013 04:27 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
पटना/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 18 Jul 2013 04:27 PM IST
विज्ञापन
food was cooked in pesticides says bihar chief secretary

बिहार में मिड-डे मील खाने से हुई 25 बच्चों की मौत के मामले में राज्य के प्रधान सचिव ए के सिन्हा ने कहा कि बच्चों के खाने में तेल की जगह कीटनाशक डाला गया।

विज्ञापन


सिन्हा ने बताया, 'यह सामान्य फूड प्वॉइजनिंग का मामला नहीं है। बच्चों का खाना बनाते समय बर्तन में तेल की जगह कीटनाशक डल गया था। यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि कीटनाशक गलती से डला या जानबूझकर डाला गया।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शुक्रवार तक फोरेंसिक रिपोर्ट आएगी। उसके बाद स्थिति और अच्छी तरह स्पष्ट होगी। मृत बच्चों को पोस्टमॉर्टम करने वालों डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों के खाने में या फिर तेल में जहर मिलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:- बच्चों को खाना देने से पहले शिक्षकों को चखना होगा

वहीं, बच्चों की मौत के बाद बिहार सरकार ने गुरूवार को एक विज्ञापन जारी किया। इसमें बच्चों को खाना देने से पहले उसकी गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए गए हैं।


पढ़ें:- जानिए, क्या है मिड-डे-मील, कब-कब ये हुआ जानलेवा

विज्ञापन में बच्चों को खाना देने से पहले उसकी जांच के लिए प्रिंसिपल और खाने बनाने वाले को चखने के लिए कहा गया है। इतना ही नहीं स्कूलों के निरीक्षण पर जाने वाले पदाधिकारियों को भी निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन को चख कर उसकी जांच करने के आदेश दिए हैं।

पढ़ें:- नीतीश के बच्चों के साथ ऐसा होता तो क्या करते: रामदेव

विज्ञापन में प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों के भोजन के लिए आने वाले खाद्य पदार्थों का भंडारण कीटनाशक, खाद आदि के साथ न किया जाए।

गौरतलब है कि मिड डे मील खाने से छपरा में 25 बच्चों की मौत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षामंत्री पीके शाही पर काफी दबाव बना हुआ है और उनसे इस्तीफे के मांग भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed