फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fodder Scam Lalu prasad yadav bail in Jharkhand High Court

चारा घोटाला: लालू को मिलेगी जमानत या जेल में गुजारने होंगे दिन, आज आएगा फैसला

Fri, 08 Nov 2019 09:11 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 08 Nov 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
Fodder Scam Lalu prasad yadav bail in Jharkhand High Court
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

झारखंड उच्च न्यायालय चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई करेगा। यह मामला दुमका कोषागार से गबन का है।

विज्ञापन


न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की पीठ लालू की जमानत याचिका पर आठ नवंबर को सुनवाई करेगी। गौरतलब है कि 25 अक्तूबर को पीठ से इस मामले पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया गया था, जिसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए आठ नवंबर की तिथि निर्धारित की थी। 
विज्ञापन


गुरुवार को इस मामले में सीबीआई की ओर से प्रति शपथ पत्र दायर किया गया। लालू चारा घोटाले के विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता हैं। वह फिलहाल रिम्स अस्पताल में इलाजरत हैं। एक मामले में उनका ट्रायल चल रहा है। हालांकि आरसी 20 चाईबासा और आरसी 64 (ए) देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में उन्हें जमानत मिल चुकी है। इसी आधार पर उन्हें दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में दायर जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव रांची पहुंच चुके हैं। वे गुरुवार को ही दिल्ली से सीधे रांची पहुंच गये हैं। उनकी भी नजर झारखंड हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगी हुई है।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed