फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Floor of self help group building in Khagaria caved in, two people injured due to being buried under debris

Bihar News: खगड़िया में स्वयं सहायता समूह के भवन का फर्श धंसा, मलबे में दबने से दो लोग घायल

Sat, 20 May 2023 06:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 20 May 2023 06:43 PM IST
सार

बेलदौर प्रखंड कार्यालय स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में मेट (सहायक) की मीटिंग आयोजित की गई थी। मीटिंग 11 बजे से चल रही थी। इसी दौरान भवन का फर्श अचानक धंस गया। इससे वहां मौजूद लोग घबरा गए। फर्श धंसने के कारण कई लोग कुर्सी टेबल समेत गढ्ढे में गिर गए।

विज्ञापन
Floor of self help group building in Khagaria caved in, two people injured due to being buried under debris
भवन की धंसी हुई फर्श - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड से घटिया निर्माण के कारण हादसे की खबर सामने आई है। जहां बेलदौर प्रखंड कार्यालय स्थित स्वयं सहायता समूह के भवन का फर्श धंसने से दो लोग घायल हो गए हैं। अफरातफरी के माहौल के बीच घायलों को मलबे से निकाल कर इलाज के लिए बेलदौर पीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना शनिवार दोपहर की है। बेलदौर प्रखंड कार्यालय स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में मेट (सहायक) की मीटिंग आयोजित की गई थी। मीटिंग 11 बजे से चल रही थी। उसमें लगभग 150 लोग शामिल थे। तभी मीटिंग के दौरान भवन का फर्श अचानक धंस गया। इससे वहां मौजूद लोग घबरा गए और अफरातफरी का माहौल बन गया। फर्श धंसने के कारण कई लोग कुर्सी टेबल समेत गढ्ढे में गिर गए। मलबे में दबने के कारण उन्हें चोटें आई हैं। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने घायलों को मलबे से किसी तरह बाहर निकाला और बेलदौर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान बेलदौर प्रखंड अंतर्गत तेलिहार निवासी संजू देवी और विष्णुपुर निवासी छोटू कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन




सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस भवन का निर्माण 2006 में कराया गया था। उसके बाद से आज तक इसकी मरम्मत नहीं हुई थी, जिसके कारण भवन की हालत जर्जर हो गई। बताया जा रहा है कि भवन के फर्श में पहले से ही दरार थी, जिसे मामूली समझ कर नजरंदाज किया जा रहा था। शनिवार को अचानक फर्श धंसने से पता चला कि फर्श के नीचे मिट्टी ही नहीं है। फर्श पूरी तरह से खोखली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed