फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Five people, including four women, were killed by train

बिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

Fri, 12 Oct 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 12 Oct 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
Five people, including four women, were killed by train
डेमो - फोटो : डेमो

बिहार में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां राज्य के मोहनिया शहर में भभुआ रोड स्टेशन पर लालकिला एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर चार महिलाओं समेत पांच की मौत हो गई है। मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्ची व एक पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सभी लोग इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होने के लिए शुक्रवार को उसका इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


लेकिन ये लोग शाम प्लेटफॉर्म नंबर तीन के बजाय ट्रैक पर खड़े थे। तभी ट्रैक पर लालकिला एक्सप्रेस आ गई जिसकी चपेट में ये सभी लोग आ गए। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हुई है कि वो कहां के निवासी हैं। 
विज्ञापन


मुगलसराय डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) पंकज सक्सेना ने कहा कि मुगलसराय डिवीजन पूर्वी केंद्रीय रेलवे (ईसीआर) जोन का हिस्सा है जिसका मुख्यालय बिहार के हाजीपुर में है। उन्होंने कहा कि जब घटना हुई तो लालकुआं एक्सप्रेस हावड़ा से गोरखपुर जाने के रास्ते पर थी। सक्सेना ने कहा कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed