{"_id":"5ea0164d8ebc3e90470ce8c2","slug":"five-more-coronavirus-cases-in-bihar-now-total-number-of-covid-19-patients-in-state-are-136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: पांच नए कोरोना पॉजिटिव मामले, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 136","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: पांच नए कोरोना पॉजिटिव मामले, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 136
Wed, 22 Apr 2020 03:32 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 22 Apr 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
बिहार में बुधवार को पांच नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 136 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि पटना में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन मामले तथा नालंदा और पूर्वी चंपारण में एक-एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पटना शहर के खजपुरा मोहल्ले में एक पुरुष (60) और दो महिलाएं (30 और 57 वर्ष) कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। संजय कुमार ने बताया कि नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ और पूर्वी चंपारण के फेनारा में एक महिला (26) और एक पुरुष (25) को कोरोना है।
विज्ञापन
प्रधान सचिव ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस संक्रमण के जो नए मामले सामने आए हैं, उनके संपर्क में आए लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि पटना के एम्स में मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की 21 मार्च और वैशाली जिला निवासी एक मरीज की 17 मार्च को मौत हो गयी थी ।
विज्ञापन
बिहार के कुल 38 में से 16 जिलों में कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। सिवान और नालंदा में कोरोना के सबसे ज्यादा 29-29 मामले, मुंगेर में 27, बेगुसराय में 9, पटना में 11, बक्सर में 8, गया में 5, गोपालगंज, नवादा में तीन-तीन और सारण, लखीसराय, भागलपुर, वैशाली, भोजपुर, रोहतास और पूर्वी चंपारण में एक-एक मामला सामने आया है।
गौरतलब है कि बिहार में एक महीने पहले 22 मार्च को कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। राज्य में अब तक 12,978 संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है और 42 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।