{"_id":"6100312a57766039523147df","slug":"five-ips-officers-transferred-in-bihar-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला, रविंद्र कुमार बने सारण के नए डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला, रविंद्र कुमार बने सारण के नए डीआईजी
Tue, 27 Jul 2021 09:45 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 27 Jul 2021 09:45 PM IST
सार
बिहार में मंगलवार को पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पांचों अधिकारी डीआईजी रैंक के हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अधिसूचना के अनुसार बेतिया के डीआईजी ललन मोहन प्रसाद को कोसी सहरसा भेजा गया है। डीआईजी नागरिक सुरक्षा जितेंद्र मिश्रा को डीआईजी गृह रक्षा वाहिनी, राजेश त्रिपाणी को डीआईजी आर्थिक अपराध इकाई में नियुक्ति दी गई है। डीआईजी निगरानी रविंद्र कुमार को सारण का डीआईजी बनाया गया है। वहीं, प्रणव कुमार प्रवीण को चंपारण बेतिया भेजा गया है। डीआईजी मनु महारा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन