{"_id":"63555ed6475d3528ea239a85","slug":"five-drown-in-river-in-bihar-cm-nitish-kumar-condoles-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार में नदी में चार किशोरियों समेत पांच डूबे, सीएम नीतीश ने जताया दुख, मुआवजे का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार में नदी में चार किशोरियों समेत पांच डूबे, सीएम नीतीश ने जताया दुख, मुआवजे का एलान
Sun, 23 Oct 2022 09:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 23 Oct 2022 09:03 PM IST
सार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख जताया और जिला प्रशासन को प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के औरंगाबाद जिले में रविवार को चार किशोरियां और एक 40 वर्षीय व्यक्ति नदी में डूब गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना राज्य की राजधानी पटना से करीब 110 किलोमीटर दूर हामिदनगर गांव में हुई। लड़कियों की उम्र 13 से 15 साल के बीच बताई जा रही है। वे पुनपुन नदी के किनारे कपड़े धोने गई थीं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, किशोरियों में से एक छात्रा फिसल कर नदी में जा गिरी। दाउदनगर अनुविभागीय दंडाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह ने कहा कि शेष तीन लड़कियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाईं।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि यह देखकर वहां मौजूद लोगों में से एक ने लड़कियों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन सभी ने डर के मारे उसे खींच लिया, जिससे सभी पांच लोग डूब गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख जताया और जिला प्रशासन को प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन