{"_id":"646a21b724c989fc270ac406","slug":"first-a-young-man-beaten-up-then-strangled-to-death-body-was-thrown-into-kasaraiya-dhar-in-khagaria-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: खगड़िया में पहले युवक को मारा-पीटा, फिर गला घोंट कर की हत्या, शव को कसरैया धार में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: खगड़िया में पहले युवक को मारा-पीटा, फिर गला घोंट कर की हत्या, शव को कसरैया धार में फेंका
Sun, 21 May 2023 07:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 21 May 2023 07:20 PM IST
सार
चौथम थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि फर्रेह गांव में कसरैया धार से एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलौंछ पंचायत के फर्रेह दरगाह के पास रविवार दोपहर को कसरैया धार में कुंभी पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। शव को देखने से ऐसा लगता है कि युवक को पहले बेरहमी से पीटा गया, फिर रस्सी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी गई। युवक के सिर पर भी गंभीर चोटों के निशान हैं। साथ ही उसके कान से खून भी बह रहा था।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद चौथम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में ले लिया। फिर वहां मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ करने लगी। युवक की पहचान मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकहुसैनी निवासी अनिरुद्ध यादव के बेटे हीरा लाल यादव के रूप में हुई है। जबकि हीरा लाल यादव फर्रेह तीन टोलिया निवासी माको यादव का दामाद है।
विज्ञापन
शव मिलने की खबर फैलने के बाद मौके पर ग्रामीणों भारी भीड़ जमा हो गई
ग्रामीणों के अनुसार, गांव के बच्चे आम-लीची के बगीचे से खेलकर घर लौट रहे थे। तब उनकी नजर कसरैया धार में कुंभी पर पड़ी। बच्चों ने घर जाकर बताया कि लगता है कोई कसरैया धार में कुंभी पर सो रहा है। अभिभावकों को शक हुआ तो वे वहां पहुंचे। जहां देखा कि एक युवक की शव कुंभी पर पड़ा है। उसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। खबर फैलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने युवक का शव मिलने की सूचना चौथम थाना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर दी। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि रात के करीब दो बजे यहां एक गाड़ी रुकी थी। आशंका है कि युवक की हत्या कर उसी गाड़ी से शव को फेंका गया है। चौथम थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि फर्रेह गांव में कसरैया धार से एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।