फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Firing at night was interrupted, in morning miscreants shot middle aged in Nalanda, Bihar Police

Bihar Crime: रात को फायरिंग करने से टोका, सुबह घर आकर बदमाशों ने अधेड़ को मार दी गोली; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 17 Oct 2023 12:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 17 Oct 2023 12:10 PM IST
सार

Bihar Police: वेना थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है। ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है कि दो लोग जख्मी हुए हैं। फिलहाल दूसरे पक्ष का जख्मी अभी तक नहीं मिल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Firing at night was interrupted, in morning miscreants shot middle aged in Nalanda, Bihar Police
परिजनों के साथ घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में मंगलवार की सुबह बदमाशों ने घर के बाहर बैठे अधेड़ को गोली मार दी। मामला वेना थाना क्षेत्र के अरौत गांव का है। घायल की पहचान अलख प्रसाद के बेटे दिलीप प्रसाद (43) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी वर्चस्व को लेकर की गई है।

विज्ञापन


घायल दिलीप प्रसाद ने बताया कि गांव के ही कुछ युवक उनके घर के दरवाजे के पास आकर रात में हथियार लहराते हुए फायरिंग कर रहे थे। जब उन्होंने इस बात के लिए उन लोगों को टोका तब भी वे लोग नहीं माने और फायरिंग करते रहे। इसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। बदमाशों ने पुलिस के सामने भी फायरिंग की।
विज्ञापन


दिलीप ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब वे अपने दालान के पास बैठे हुए थे। तभी रात में फायरिंग करने वाले युवक आए और उनमें से किसी ने गोली चला दी। इस दौरान गोली उनकी बाएं जांघ में लग गई। गोली मारने के बाद सभी लोग फरार हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में वेना थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है। ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है कि दो लोग जख्मी हुए हैं। फिलहाल दूसरे पक्ष का जख्मी अभी तक नहीं मिल सका है। न ही किसी पक्ष के द्वारा आवेदन मिला है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed